Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News ›   Ratlam: Women Inmates Celebrate Chhoti Diwali, Over 50 Resolve to Leave Past Behind and Reform

रतलाम जिला जेल में अनूठी पहल: कृष्णा गुरुजी के सान्निध्य में महिला बंदियों ने लिया नई शुरुआत का संकल्प

Sat, 07 Nov 2026 08:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 07 Nov 2026 08:42 PM IST
सार

रतलाम जिला जेल में छोटी दिवाली और रूप चौदस को ‘मुक्ति दिवस’ के रूप में मनाया गया। कृष्णा गुरुजी ने महिला बंदियों को आत्मसुधार और सकारात्मक जीवन का संदेश दिया। 50 से अधिक बंदियों ने गलतियों से सीखकर नई शुरुआत करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Ratlam: Women Inmates Celebrate Chhoti Diwali, Over 50 Resolve to Leave Past Behind and Reform
रतलाम जिला जेल में ‘मुक्ति दिवस’ के रूप में मनी रूप चौदस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरकासुर आज भी काम, क्रोध, लोभ और अनियंत्रित इच्छाओं के रूप में हमारे भीतर जीवित है। इन विकारों पर विजय पाकर जीवन को सही दिशा देना ही सच्चा नरकासुर वध है। यह संदेश कृष्णा गुरुजी ने शनिवार को रतलाम जिला जेल में महिला बंदियों के साथ आयोजित छोटी दिवाली-रूप चौदस उत्सव में दिया। ‘मुक्ति दिवस’ के रूप में मनाए गए इस कार्यक्रम में 50 से अधिक महिला बंदियों ने अपने भीतर के विकारों को त्यागने और सकारात्मक जीवन की ओर बढ़ने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


कृष्णा गुरुजी ने महिला बंदियों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि क्रोध, लोभ और अनियंत्रित इच्छाओं के प्रभाव में उठाया गया कदम जीवन में गहरा दुख ला सकता है। उन्होंने संकल्प दिलाया कि आज से हम ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे, जिसके कारण दोबारा जेल आना पड़े। हम अपने व्यवहार और विचारों में सुधार लाएंगे तथा अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्ण जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कामना की कि अगली दीपावली सभी अपने घर में भाई-बहनों और परिजनों के साथ मना सकें।
विज्ञापन


महिला बंदियों के अकेलेपन और परिवार से दूर रहने की पीड़ा पर गुरुजी ने कहा कि त्योहार पर अपनों से दूर रहने का दुख मैं समझता हूं। इसी अपनत्व के साथ हर वर्ष आपके बीच आता हूं। इस पहल के आठवें वर्ष आज रतलाम आया हूं आपसे बात करने और आपको अपने भीतर की अच्छाई से जोड़ने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ओरछा में 127 करोड़ से बन रहा श्रीरामराजा लोक, सीएम ने रामराजा सरकार के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

कार्यक्रम में महिला बंदियों को मिठाई एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर कृष्णा गुरुजी ने कहा कि वास्तविक सुंदरता भीतर से आती है। जब मन में करुणा, अच्छे विचार और सद्भाव जागते हैं, तभी व्यक्तित्व निखरता है। रूप चौदस मन को भी सुंदर बनाने का अवसर है।


गुरुजी ने 19 से 21 वर्ष आयु के विचाराधीन युवा बंदियों से भी संवाद किया। उन्होंने युवाओं को आत्मचिंतन, संयम और जिम्मेदार निर्णयों का महत्व समझाते हुए भविष्य को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह भदोरिया, जेलर मकवाना, पिंकू यादव एवं नितेश पटेल उपस्थित रहे।

कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की यह पहल लगातार आठवें वर्ष आयोजित की गई। पूर्व में इंदौर, भोपाल, देवास और उज्जैन की जेलों में आयोजन के बाद इस वर्ष रतलाम जिला जेल में महिला बंदियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा की गईं। आयोजन का संदेश रहा- मन के विकारों से मुक्ति, आत्मसुधार और नई शुरुआत का संकल्प।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed