Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rush on trains increases; a weekly special train will run between Utran and Khatipura on November 9 and 16

त्योहारों पर यात्रियों को राहत: उत्राण से खातीपुरा के बीच चलेगी दो फेरे वाली स्पेशल ट्रेन, रतलाम पर भी ठहराव

Sat, 07 Nov 2026 09:56 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2026 09:56 PM IST
सार

त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे उत्राण (सूरत)-खातीपुरा (जयपुर) के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 9, 10, 16 और 17 नवंबर को संचालित होगी। रतलाम, मंदसौर, नीमच समेत कई स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

 

विज्ञापन
Rush on trains increases; a weekly special train will run between Utran and Khatipura on November 9 and 16
लोगो

विस्तार

दीपोत्सव, छठ पूजा और अन्य त्योहारों के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई यात्री बसों और अन्य साधनों से सफर करने को मजबूर हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गुजरात के उत्राण (सूरत) से राजस्थान के खातीपुरा (जयपुर) के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। उत्राण से 9 और 16 नवंबर तथा खातीपुरा से 10 और 17 नवंबर 2026 को इसका संचालन होगा। ट्रेन दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच और चित्तौड़गढ़ सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।

विज्ञापन

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि दीपावली और शीतकालीन त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए उत्राण-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 09131 उत्राण-खातीपुरा स्पेशल 9 और 16 नवंबर 2026 को प्रत्येक सोमवार को उत्राण स्टेशन से दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

विज्ञापन


पढे़ं:  40 फीट गहरे कुएं में समाई कार, चार युवकों की अटकी सांसें; कांच तोड़कर निकले बाहर, ढाई घंटे चला रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेन का रतलाम रेल मंडल के दाहोद स्टेशन पर सोमवार शाम 6:50 से 6:52 बजे तक, रतलाम स्टेशन पर रात 8:55 से 9:05 बजे तक, मंदसौर स्टेशन पर रात 10:48 से 10:50 बजे तक और नीमच स्टेशन पर रात 11:29 से 11:31 बजे तक ठहराव रहेगा। चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर मंगलवार रात 2:15 से 2:20 बजे तक ट्रेन रुकेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 09132 खातीपुरा-उत्राण साप्ताहिक स्पेशल 10 और 17 नवंबर 2026 को प्रत्येक मंगलवार को खातीपुरा से दोपहर 12:40 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन बुधवार को सुबह 6:40 बजे उत्राण पहुंचेगी।

वापसी में चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर मंगलवार रात 8:25 से 8:30 बजे तक, नीमच में रात 9:20 से 9:22 बजे तक, मंदसौर में रात 10:15 से 10:17 बजे तक और रतलाम में रात 11:48 से 11:58 बजे तक ठहराव रहेगा। दाहोद स्टेशन पर बुधवार रात 1:40 से 1:42 बजे तक ट्रेन रुकेगी।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गुजरात के अंकलेश्वर, भरूच, वडोदरा, गोधरा और दाहोद, मध्य प्रदेश के रतलाम, मंदसौर और नीमच तथा राजस्थान के चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, मदार, किशनगढ़ और जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ठहराव और समय-सारणी के साथ ट्रेन की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in या RailOne ऐप से प्राप्त कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed