{"_id":"674758b7bdde1bffbb0e3cb1","slug":"ratlam-510-boxes-of-illegal-liquor-worth-rs-67-lakh-recovered-from-a-passing-container-from-nagaland-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: नागालैंड पासिंग कंटेनर से मिली 67 लाख रुपए की 510 पेटी अवैध शराब, तस्करी की आशंका में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: नागालैंड पासिंग कंटेनर से मिली 67 लाख रुपए की 510 पेटी अवैध शराब, तस्करी की आशंका में एक गिरफ्तार
Wed, 27 Nov 2024 11:07 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:07 PM IST
सार
रतलाम के बिलपांक थाना पुलिस ने नागालैंड पासिंग ट्रक से 510 पेटी अवैध शराब (67.68 लाख) जब्त कर चालक को हिरासत में लिया। हरियाणा से महाराष्ट्र जा रही शराब पर मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
रतलाम में लाखों की अवैध शराब के साथ आरोपी को पकड़ा गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रतलाम जिले के बिलपांक थाना पुलिस ने बुधवार को मुखबिर सूचना के आधार पर नागालैंड पासिंग कंटेनर ट्रक (नं. NL 07 AA 3565) से 510 पेटी अवैध शराब जब्त की। इस शराब की अनुमानित कीमत 67.68 लाख रुपए है, जबकि जब्त कंटेनर वाहन की कीमत 55 लाख रुपए बताई जा रही है।
बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान के अनुसार, महू-नीमच हाइवे पर दोपहर को संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान बदनावर की ओर से आ रहे कंटेनर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। कंटेनर में अवैध शराब पाए जाने के बाद ट्रक चालक सुनील कुमार (28 वर्ष), निवासी सरल जिला भिवानी, हरियाणा से पूछताछ की गई। परिवहन के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर चालक को हिरासत में लेकर ट्रक और शराब को जब्त कर लिया गया।
प्रारंभिक जांच में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा से अवैध शराब लेकर महाराष्ट्र के अकोला जा रहा था। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि अवैध शराब के स्रोत और डिलीवरी के स्थान का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। मामले में अन्य शामिल लोगों की पहचान और तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।