{"_id":"6700280082f19f63e40d64d4","slug":"mp-news-qazi-s-order-instructs-not-to-attend-non-muslim-events-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: काजी के फरमान में समाज को हिदायत, गैर-मुस्लिम आयोजनों में जाने को लेकर कही गई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: काजी के फरमान में समाज को हिदायत, गैर-मुस्लिम आयोजनों में जाने को लेकर कही गई ये बात
Fri, 04 Oct 2024 11:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:11 PM IST
सार
रतलाम शहर काजी ने हालिया सांप्रदायिक विवादों को देखते हुए मुस्लिम समाज के लोगों को नवरात्रि और अन्य गैर-मुस्लिम आयोजनों में जाने से मना किया है।
विज्ञापन
मुस्लिम समाज के लिए काजी ने जारी किया फरमान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाल ही में त्योहारों के दौरान हुए सांप्रदायिक विवाद को देखते हुए रतलाम के शहर काजी ने एक फरमान जारी किया है। इस फरमान में मुस्लिम समाज के लोगों को गैर मुस्लिम आयोजनों में जाने की मनाही की बात कही गई है। इस आदेश की कॉपी सोश्यल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रतलाम, मंदसौर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में गणेश चतुर्थी और ईद मिलादउननबी के जुलूस के दौरान हुए विवाद को देखते हुए रतलाम शहर काजी ने एक फरमान जारी किया है। इसके अनुसार मुस्लिम समाजजनों से नवरात्रि सहित मेला आयोजन में जाने की मनाही की है।
विज्ञापन
ये आदेश हुआ जारी
मुस्लिम समुदाय के लोगों से गरबा कार्यक्रम में न जाने की अपील करते हुए काजी ने पत्र में लिखा है कि तमाम रतलाम की मुस्लिम अवाम से पुरखुलूस गुजारिश है कि मुस्लिम नौजवान, मुस्लिम मां और इस उम्मत की बाहया बेटियां नवरात्र पर्व पर न ही मेले में जाएं और न ही गरबे देखने जाएं। वक्त और हालत को मद्देनजर रखते हुए अपने घरो में रहें। बाजार, मेलों में घूमना दीन-ए-इस्लाम में जायज नहीं है। लिहाजा ऐसे गैर दीनी मामलात से सख्ती से बचा जाएं। अब काजी का यह फरमान तेजी से वायरल हो गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
