{"_id":"66d1931f93d5757e9a0bf4c1","slug":"mp-news-oxygen-plant-blast-at-ratlam-4-employees-injured-two-in-serious-condition-news-in-hindi-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रतलाम के ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट, चार कर्मचारी झुलसे, गंभीर हालत में दो इंदौर रेफर, कैसे हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रतलाम के ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट, चार कर्मचारी झुलसे, गंभीर हालत में दो इंदौर रेफर, कैसे हुआ हादसा
Fri, 30 Aug 2024 03:55 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:55 PM IST
सार
Ratlam Factory Blast: प्लांट के एचआर एक्जीक्यूटिव रोहित दवे ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट की प्रोडक्शन यूनिट में इंटरमीडिएट केमिकल को ट्रांसफर करने के दौरान यह ब्लास्ट हुआ। मटेरियल का पाउडर कर्मचारियों पर गिर गया, जिससे वे झुलस गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार तड़के 4 बजे एक ब्लास्ट हो गया। हादसे में चार कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे दोनों कर्मचारियों को इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मालवा ऑक्सीजन प्लांट में केमिकल मिक्सिंग के दौरान ब्लास्ट हो गया। हादसे में मुकेश पिता रमेश कछावा (30) निवासी टैगोर कॉलोनी, सुपडु पिता पोपट (40) निवासी नयागांव, कालूराम पिता रामकिशोर कैथवास (50) निवासी अंबिका नगर और सचिन पिता शंकर लाल (35) निवासी डोसीगांव बुरी तरह झुलस गए। हादसे की सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल दो कर्मचारियों को इंदौर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानिए कैसे हुआ हादसा?
प्लांट के एचआर एक्जीक्यूटिव रोहित दवे ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट की प्रोडक्शन यूनिट में इंटरमीडिएट केमिकल को ट्रांसफर करने के दौरान यह ब्लास्ट हुआ। मटेरियल का पाउडर कर्मचारियों पर गिर गया, जिससे वे झुलस गए। कर्मचारियों के हाथ और चेहरे जल गए हैं। पुलिस कहना है कि कर्मचारी 30 प्रतिशत तक झुलसे हैं, दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
