{"_id":"67c961fd62712d014b014c0a","slug":"gd-hospital-case-caught-fire-collector-ordered-investigation-ratlam-news-c-1-1-noi1351-2696770-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: जीडी हॉस्पिटल मामले ने पकड़ा तूल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: जीडी हॉस्पिटल मामले ने पकड़ा तूल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
Thu, 06 Mar 2025 02:57 PM IST
रतलाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:57 PM IST
सार
रतलाम के जीडी हॉस्पिटल का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। रतलाम कलेक्टर राजेश बॉथम ने मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमएचओ को जांच के आदेश दिए हैं। सीएमएचओ को एक सप्ताह में मामले की जांच कर कलेक्टर के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करना है।
विज्ञापन
जीडी हॉस्पिटल
विस्तार
रतलाम के जीडी हॉस्पिटल द्वारा घायल युवक से इलाज के नाम पर ₹50,000 वसूलने और उसके अर्धनग्न अवस्था में हंगामा करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को कलेक्टर राजेश बाथम ने गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ डॉ. एम.एस. सागर को जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए 2 डॉक्टरों सहित 3 सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
क्या है पूरा मामला?
सोमवार को 80 फीट रोड स्थित जीडी अस्पताल के बाहर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें घायल युवक बंटी निनामा (निवासी मोती नगर) अर्धनग्न अवस्था में हंगामा करता नजर आया। युवक ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर बंधक बनाकर मारपीट करने और 3:30 घंटे इलाज के नाम पर जबरन ₹50,000 लेने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
मामले के तूल पकड़ने के बाद कलेक्टर राजेश बाथम ने सीएमएचओ डॉ. सागर को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ. प्रणव मोदी (चिकित्सा अधिकारी), डॉ. बी.एल. तापडिया (वरिष्ठ सर्जन) और जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी आशीष चौरसिया की तीन सदस्यीय टीम गठित की गई। यह टीम एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद कलेक्टर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
जांच टीम ने की कार्रवाई
टीम के गठन के बाद तीनों अधिकारी जीडी हॉस्पिटल पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, वहीं घटना के दौरान मौजूद डॉक्टरों, अस्पताल कर्मचारियों और प्रबंधन से भी पूछताछ की।
कलेक्टर का बयान
कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए टीम गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद परीक्षण कर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मामले ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। प्रशासन की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।