{"_id":"6852b44b63152e9a4009e67b","slug":"facility-of-online-concessional-card-for-divyangjans-more-than-800-online-cards-issued-ratlam-news-c-1-1-noi1351-3073487-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: दिव्यांगजनों के लिए ऑनलाइन रियायती कार्ड की सुविधा, शारीरिक और मानसिक परेशानी से मिली मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: दिव्यांगजनों के लिए ऑनलाइन रियायती कार्ड की सुविधा, शारीरिक और मानसिक परेशानी से मिली मुक्ति
Wed, 18 Jun 2025 07:29 PM IST
रतलाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 07:29 PM IST
सार
भारतीय रेलवे ने दिव्यांगजनों के लिए रियायती कार्ड की ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। रतलाम मंडल ने नवंबर 2024 से अब तक 800 कार्ड जारी किए हैं। इससे दिव्यांगजन बिना रेलवे कार्यालय जाए, घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक है।
विज्ञापन
रतलाम रेल मंडल
विस्तार
दिव्यांगजनों के लिए रियायती कार्ड जारी करने हेतु भारतीय रेलवे द्वारा ऑनलाइन सुविधा शुरू की गई थी। रतलाम रेल मंडल पर भी यह सुविधा नवम्बर, 2024 से में शुरू की गई थी। इसके तहत रतलाम रेल मंडल द्वारा 800 दिव्यांगजनों के लिए ऑनलाइन रियायती कार्ड जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि रियायती कार्ड के लिए ऑनलाइन की सुविधा होने से दिव्यांगजन न केवल शारीरिक परेशानी बच रहे हैं बल्कि मानसिक एवं आर्थिक परेशानी भी कम हो गई है। इस सुविधा का लाभ घर बैठे मोबाइल फोन/लैपटॉप/कम्प्यूटर के माध्यम लिया जा सकता है। इसके लिए दिव्यांग कर्मचारियों को रेलवे कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नए कोरोना मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं, मतलब शहर में ही फैल रहा वायरस
विज्ञापन
रतलाम मंडल पर वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के निर्देशन में रियायती कार्ड बनाने का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। रतलाम मंडल द्वारा नवम्बर, 2024 में ऑनलाइन माध्यम से रियायती कार्ड बनाने की सुविधा की शुरुआत की गई तथा मंडल द्वारा अब तक लगभग 800 से अधिक रियायती कार्ड बनाकर दिव्यांग लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जा चुका है।
ये भी पढ़ें- फ्रांस की क्रांति के बाद 1799 में शुरू हुई पिकनिक परंपरा, भारत में है और भी प्राचीन
ऑनलाइन माध्यम से रियायती कार्ड बनाने के लिए संबंधित लाभार्थी को दिव्यांगजन आईडी.इंडियनरेलवे.इन (divyangjanid.indianrailway.in) पर जाकर अपना खाता बनाना होता है। ऑनलाइन माध्यम से कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र, फोटो, व्यक्तिगत विवरण सहित अन्य जानकारियां भरनी होती है। सभी विवरण एवं दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने एवं आवेदन अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद आवेदक द्वारा आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक की जा सकती है। यह एक सरल, सुविधाजनक एवं पारदर्शी माध्यम है, जिसके कारण दिव्यांगजनों को रियायती कार्ड बनवाने में काफी सहूलियत हुई है।
यह कार्ड दिव्यांगजनों के लिए रेल से यात्रा करने में काफी फायदेमंद साबित होता है। दिव्यांगजन रियायत कार्ड से दिव्यांगजनों को रियायती दर पर रेल टकट बुक करने में मदद मिलती है तथा यात्रा के दौरान भी विशेष सुविधा प्राप्त होती है।
