{"_id":"6a9a703ba3fe6b9fa50cf3e5","slug":"bus-overturns-after-hitting-divider-on-mhow-neemuch-highway-at-midnight-28-injured-narrowly-misses-crashing-into-a-dhaba-ratlam-news-c-1-1-noi1428-4685268-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी के रतलाम में आधी रात हाईवे पर पलटी स्लीपर बस: 28 यात्री घायल; ढाबे में घुसने से बाल-बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी के रतलाम में आधी रात हाईवे पर पलटी स्लीपर बस: 28 यात्री घायल; ढाबे में घुसने से बाल-बाल बची
Fri, 04 Sep 2026 01:18 PM IST
रतलाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:18 PM IST
सार
रतलाम जिले में महू-नीमच फोरलेन पर ग्राम रत्तागिरी के पास बारिश के दौरान आधी रात करीब डेढ़ बजे भीलवाड़ा से नासिक जा रही स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 28 यात्री घायल हुए। पुलिस और ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
महू-नीमच फोरलेन पर पलटी बस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
रतलाम जिले से होकर गुजर रहे महू-नीमच हाईवे (फोरलेन) पर बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम रत्तागिरी के पास आधी रात करीब डेढ़ बजे भीलवाड़ा से नासिक जा रही स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे बस में सवार 28 यात्री घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार घटना के समय बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और लेफ्ट साइड में उतरते हुए सड़क किनारे स्थित ढाबे की तरफ जाने लगी। तभी ड्राइवर ने ब्रेक लगाकर बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन बस और स्लीप होकर ढाबे से कुछ ही दूरी पर जाकर पलट गई। यदि बस वहां नहीं पलटती तो ढाबे में घुस सकती थी।
डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हुई बस
पुलिस के अनुसार बस क्रमांक एमपी-44-जेडई-9511 राजस्थान के भीलवाड़ा से रतलाम होकर महाराष्ट्र के नासिक जा रही थी। रात करीब डेढ़ बजे बस रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम रत्तागिरी के पास से होकर गुजर रही थी। तभी रत्तागिरी के पास टर्न पर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और लहराने लगी। ड्राइवर ने बस को नियंत्रित करने के लिए ब्रेक लगाया तो बस स्लीप होकर लेफ्ट साइड में जाकर पलट गई। घटना के समय अधिकांश यात्री नींद में थे। बस पलटते ही यात्रियों की चीख-पुकार गूंजने लगी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच सूचना मिलने पर बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ यात्री खुद बाहर निकल आए थे, जबकि बस के अंदर फंसे कुछ अन्य यात्रियों को पुलिस और ग्रामीणों ने बाहर निकाला। पुलिस ने तीन-चार एंबुलेंस बुलवाईं और उनके जरिए घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। बाद में पुलिस ने क्रेन बुलवाई और सुबह करीब सवा चार बजे क्रेन की मदद से बस को सीधा कराकर एक तरफ खड़ा कराया।
ये लोग हुए हैं घायल
38 वर्षीय फरीना, 60 वर्षीय निहाल हनीफ, 11 वर्षीय अलतमश और 12 वर्षीय अयान सभी निवासी नासिक; 37 वर्षीय भेरूलाल, 33 वर्षीय राजकुमार, 30 वर्षीय रवि और 26 वर्षीय कृष्णा सभी निवासी भीलवाड़ा; 42 वर्षीय फिरोज निवासी मंदसौर; 6 वर्षीय मन्नू निवासी बिलोनी (राजस्थान); 30 वर्षीय कमलेश निवासी चित्तौड़गढ़; 51 वर्षीय अमीना, 12 वर्षीय नाजिया, 18 वर्षीय कोसर, 55 वर्षीय साकिब, 55 वर्षीय वली मोहम्मद, 23 वर्षीय हमजा और 28 वर्षीय साबिर, सभी निवासी पिपलियामंडी (मंदसौर); 12 वर्षीय अरबा निवासी मल्हारगढ़ (मंदसौर); 30 वर्षीय अनिता निवासी दोलिया (महाराष्ट्र); 42 वर्षीय रूपाराम निवासी उदयपुर (राजस्थान); 50 वर्षीय मुख्तियार कुरैशी निवासी कानपुर (महाराष्ट्र); 32 वर्षीय अमीर कुरैशी निवासी नरसिंहगढ़ (मंदसौर); 40 वर्षीय साइना निवासी मल्हारगढ़ (मंदसौर) और 52 वर्षीय साबिर हुसैन निवासी रतलाम घायल हुए। बताया जाता है कि इनमें से ज्यादातर यात्रियों को ज्यादा चोट नहीं आने से वे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी लेकर चले गए। तीन यात्रियों को ज्यादा चोट आने से परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतालों में ले गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी: जहां रुक्मिणी ने कृष्ण को लिखी थी पाती, वहीं हुआ था उनका हरण; आज भी मौजूद हैं कृष्ण लीला के प्रमाण
ढाबे से टकराते-टकराते बची
बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस रतलाम से इंदौर की तरफ जाते समय ग्राम रत्तागिरी के पास टर्न पर डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई थी। इसके बाद बस लहराते हुए लेफ्ट साइड की तरफ स्थित ढाबे की ओर जाने लगी। ड्राइवर ने बस को नियंत्रित करने के लिए ब्रेक लगाया तो बस स्लीप होकर ढाबे के पास जाकर पलट गई। एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। मामले की जांच की जा रही है।