फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   An innocent girl died after being hit by a car near Devlara Phate.

Dhar News: सड़क पार कर रही आठ वर्षीय मासूम बच्ची को कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत; चालक हुआ फरार

Fri, 05 Dec 2025 08:01 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Fri, 05 Dec 2025 08:01 PM IST
सार

धार के देवलरा फाटे के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब आठ वर्षीय मासूम बच्ची को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची की मौके पर मौत हो गई। कार चालक इस घटना के बाद फरार हो गया।

विज्ञापन
An innocent girl died after being hit by a car near Devlara Phate.
मृतक बच्ची की पहचान आरुषि (8) के रूप में हुई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के धार जिले के धरमपुरी क्षेत्र में शुक्रवार को टवलाई के समीप देवलरा फाटे के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही आठ वर्षीय मासूम बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान आरुषि पिता राहुल (8), निवासी देवलरा, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरुषि कक्षा दो की छात्रा थी और पानी भरने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान मनावर से धरमपुरी की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे बुरी तरह रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

आरोपी कार चालक फरार
हादसे के बाद कार चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। पकड़े जाने के डर से उसने कुछ दूरी पर स्थित एक गांव में कार छोड़ दी और वहां से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही धरमपुरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल बच्ची को धरमपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: फिजूलखर्ची, भू-आवंटन व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर गरजीं उमा भारती, बढ़ती आर्थिक असमानता पर व्यक्त की चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम आरुषि की अचानक हुई मौत से पूरे देवलरा गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। धरमपुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed