फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   elderly man was found dead on the verandah of his house; it is suspected that he died from

Ratlam News: जिले के सिखेड़ी में संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, पुलिस जांच में जुटी; जानें क्यों बढ़ी आशंका?

Sun, 11 Jan 2026 05:21 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sun, 11 Jan 2026 05:21 PM IST
सार

रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र के ग्राम सिखेड़ी में एक वृद्ध व्यक्ति का शव घर के बरामदे में मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के निशान मिलने के कारण मारपीट से मौत की आशंका जताई जा रही है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
elderly man was found dead on the verandah of his house; it is suspected that he died from
घटना स्थल पर जांच करते एएसपी राकेश खाखा व एफएसएल अधिकारी डॉ अतुल मित्तल।

विस्तार

रतलाम में नामली थाना क्षेत्र के ग्राम सिखेड़ी के नई आबादी क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति का शव उसके घर के बरामदे में मिला। शरीर पर चोट के निशान पाए जाने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रात में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक के साथ मारपीट की गई थी, जिससे उसकी मौत होने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गणपत, निवासी ग्राम सिखेड़ी के रूप में हुई है। रविवार सुबह परिजनों ने उन्हें घर के बरामदे में बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। परिजनों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही एएसपी राकेश खाखा, एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल, रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पटनवाला और नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: आगर मालवा में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 31.250 किलो नशा जब्त; अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच

पुलिस ने मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की है। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले में हर पहलु से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed