फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: The accused was trying to escape by throwing dust in the eyes of the police, the police shot him in the leg

रतलाम: पुलिस की आंखों में धूल झोंककर भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने पैर में मारी गोली

Tue, 25 Jan 2022 12:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 25 Jan 2022 12:14 PM IST
सार

रतलाम में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को पुलिसकर्मियों ने पैर में गोली मार दी। पुलिसकर्मी आरोपी को वारदात में शामिल वाहन को जब्त करने ले जा रहे थे, इसी दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
Ratlam: The accused was trying to escape by throwing dust in the eyes of the police, the police shot him in the leg
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा एक आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया। आरोपी ने पुलिसकर्मियों से बाथरुम जाने के लिए वाहन रोकने कहा था और गाड़ी से उतरते ही उसने पुलिस की आंखों में धूल झोंककर भागने की कोशिश की जहां पुलिसकर्मियों ने उसके पैर में गोली मार कर उसे पकड़ा। पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़ से आरोपी अकबर घोसी और उसके दो अन्य साथियों को हत्या का प्रयास करने के एक मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के अनुसार सोमवार शाम को जब आरोपी घोसी को वारदात में प्रयुक्त वाहन को बरामद करने के लिए मध्य प्रदेश के नागदा ले जाया जा रहा था। तो पिपलोद और जावरा के बीच आरोपी ने पुलिस से बाथरुम जाने के लिए वाहन रोकने का अनुरोध किया। गाड़ी रुकने के बाद आरोपी वाहन से नीचे उतरा और उसने पुलिस कर्मियों की आंखों में धूल झोंक दी और उनमें से एक से सर्विस राइफल को छीनने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने शुरू में चेतावनी के रूप में हवाई फायर किया लेकिन घोसी ने आत्मसमर्पण करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसके पैर में गोली मार दी। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। वहीं घटना के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


आरोपी पर दर्ज हैं 8 मामले
एसपी तिवारी के अनुसार आरोपी अकबर घोसी के खिलाफ हत्या और रंगदारी समेत कम से कम आठ मामले दर्ज हैं। घोसी और उसके दो साथियों के खिलाफ 21 जनवरी को माणिक चौक थाना क्षेत्र में एक वेंडर पर गोली चलाने के बाद मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed