{"_id":"665ddf04afb2cfcfcd0fe37f","slug":"ratlam-suspecting-an-illicit-relationship-lover-killed-woman-packed-body-in-box-threw-it-on-mahi-river-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: अवैध संबंध की शंका में प्रेमी ने की महिला की हत्या, खोखे में पैक कर शव को माही नदी के किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: अवैध संबंध की शंका में प्रेमी ने की महिला की हत्या, खोखे में पैक कर शव को माही नदी के किनारे फेंका
Mon, 03 Jun 2024 08:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 03 Jun 2024 08:49 PM IST
सार
एक से अधिक अवैध संबंध की शंका में प्रेमी ने महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद खोखे में पैक कर शव को माही नदी के किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रतलाम के वर्धमान नगर निवासी महिला का शव झाबुआ के पेटलावद थाना क्षेत्र में माही नदी किनारे मिलने के मामले में रतलाम औद्योगिक थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में महिला के प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रतलाम एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महिला के प्रेमी को शक था की महिला के और भी लोगों से संबंध हैं, जिसके चलते दोनों में विवाद हुआ और इसी दौरान महिला के प्रेमी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को 40 किलोमीटर दूर झाबुआ जिले में माही नदी किनारे कार्टून में पैक कर फेंक दिया था। बता दें कि जिस बंगले में महिला की हत्या की गई, उसका चौकीदार भी इस हत्याकांड में आरोपी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वर्धमान नगर निवासी महिला रचना पति भगवतीलाल उपाध्याय का शव 25 मई को झाबुआ के पेटलावद थाना क्षेत्र में माही नदी के किनारे क्षत विक्षत अवस्था में मिला था। हत्या 23 मई को की गई थी, जिसकी शिनाख्त 28 मई को हो सकी थी। घटना का खुलासा करते हुए एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि मृतक महिला के साथ मुख्य आरोपी संतोष राव उम्र 39 वर्ष निवासी हाकिमवाड़ा रतलाम के पिछले एक साल से अवैध संबंध थे। वह उससे प्यार करने लगा था। मृतक महिला 23 मई की शाम चार बजे घर से बाजार जाने का कहकर स्कूटी से निकली थी। देर रात तक नहीं लौटी तो परिवार ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने 100 से अधिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिसमें वह संतोष के साथ नजर आई। संदेह के आधार पर संतोष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। आरोपी संतोष ने बताया कि 23 मई की शाम सात बजे वह लोकेंद्र भवन मार्ग रोड पर मुफद्दल विला बंगले पर महिला को लेकर पहुंचा था। चुकि वहां का चौकीदार सलमान संतोष का दोस्त था, जिसको उसने पहले ही महिला को लेकर आने की सूचना दे दी थी। संतोष को शक था कि महिला ने उससे मिलने आने से पहले किसी और से मुलाकात की, उसके साथ रिलेशन बनाए। बंगले में इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ।
विवाद के दौरान आवेश में आकर संतोष ने महिला का गला घोंट दिया, जिससे वह अचेत हो गई। संतोष और सलमान ने यह सोचकर कि महिला बेहोश हो गई है, उसके चेहरे पर पानी छिड़का। लेकिन जब आधे घंटे बाद महिला का शरीर ठंडा पड़ गया, तब दोनों को कन्फर्म हो गया कि महिला की मौत हो चुकी है। उसके बाद संतोष लोडिंग ऑटो लेकर बंगले के अंदर आया। इसके बाद संतोष और सलमान दोनों महिला की स्कूटी से खाचरौद के सुनसान इलाके में पहुंचे और वहां स्कूटी खड़ी कर वापस बंगले पर आ गए। इसके पूर्व रास्ते में स्कूटी की नंबर प्लेट निकालकर फेंक दी, ताकि पहचान न हो सके। महिला का मोबाइल भी तोड़कर रास्ते में फेंक दिया।
महिला के शव को पुस्टे में टैप लगाकर पैक किया, लोडिंग में डालकर रात करीब 12:30 बजे झाबुआ में माही नदी में फेंक आए। दो दिन बाद नदी के किनारे महिला का शव दिखने लोगों ने इसकी सूचना करवड़ पुलिस चौकी थाना पेटलावद जिला झाबुआ को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। महिला की पहनी हुई साड़ी और हाथ पर गुदे नाम से महिला की पहचान हुई। इस पर पेटलावद थाना पुलिस ने रतलाम पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी।
आरोपी संतोष ने पुलिस पूछताछ में बताया कि महिला घर-घर खाना बनाने का काम करती थी। एक साल पहले उससे उसकी पहचान हुई। मुफद्दल विला बोहरा समाज के एक व्यक्ति का है। वह विदेश में रहते हैं। बंगले की देखभाल सलमान करता है। जो कि मेरा दोस्त है। शंका के आधार पर हमारी बहस हुई थी। इस दौरान मैंने आवेश में आकर उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में बंगले के चौकीदार सलमान के साथ मिलकर शव को माही नदी किनारे फेंक दिया था।
