फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News Kidnapper arrested due to alertness of female toll employee and activeness of police

Ratlam News: महिला टोल कर्मचारी की सजगता और पुलिस की सक्रियता से अपहरणकर्ता गिरफ्तार, अपहृत युवती को छुड़वाया

Tue, 19 Dec 2023 07:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 19 Dec 2023 07:05 PM IST
सार

महिला टोल कर्मचारी की सजगता और पुलिस की सक्रियता से अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत युवती को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। वहीं, तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और एक फरार चल रहा है।
 

विज्ञापन
Ratlam News Kidnapper arrested due to alertness of female toll employee and activeness of police
अपहरणकर्ता गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम की सैलाना पुलिस ने टोल कर्मी की सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए रतलाम-बासवाड़ा हाइवे पर घेराबंदी कर तूफान वाहन को रोककर तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 वर्षीय युवती को मुक्त करवाया। आरोपी युवती को प्लास्टिक के बोरे में बंदकर तूफान वाहन से अपहरण कर ले जा रहे थे। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया कि हमें सूचना मिली की बदमाश युवती को प्लास्टिक के बोरे में भरकर किडनैप कर ले जा रहे हैं। तत्काल पुलिस ने रतलाम-बांसवाड़ा बाइपास पर सीएम राइज स्कूल के नजदीक नाकाबंदी कर तूफान वाहन क्रमांक एपी 13 जेजी 9608 को रूकवा कर मौके से ईश्वर पिता रंगजी निनामा निवासी निनामा का टपरा, आशू पिता मांगू कटारा निवासी बखतपुरा तथा हेमचंद पिता रमेश निनामा को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस ने गाड़ी में प्लास्टिक के कट्टे में बंद 18 वर्षीय युवती ईशु पुत्री सोहन कटारा निवासी आकड़ियां को देखा और बाहर निकाला।
विज्ञापन


दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे स्थित टोल नाके पर जब टोल के लिए गाड़ी रुकी, तब महिला टोलकर्मी ने एंट्री रसीद मांगी। इस दौरान बदमाशों ने रुपये देने के दौरान प्लास्टिक के बोरे का मुंह हाथ से छोड़ दिया। बोरे में कैद बदहवास युवती ने यहां बचाओ-बचाओ की आवाज भी लगाई थी। युवती की बेबसी को भांपकर महिला टोल कर्मी ने कुछ नहीं कहा। गाड़ी जैसे ही टोल से निकली महिला कर्मी ने अपने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। टोल के अधिकारियों ने मामले की सूचना सैलाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अयूब खान ने बदमाशों की गाड़ी के सामने अपना सरकारी वाहन खड़ा कर रोका और बदमाशों के चंगुल से युवती को छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि टोल टैक्स के कर्मचारियों की सजगता व थाना प्रभारी अयूब खान की सक्रियता से आरोपित गिरफ्तार हुए हैं। आरोपित युवती को बोरे में भरकर शाल ढककर ले जा रहे थे। धारा-366 का मामला पंजीबद्ध हुआ है, तीन आरोपित गिरफ्तार हैं और एक फरार है। पुलिस आरोपित को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed