फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News Jewelery worth four lakhs and Rs 25 thousand cash stolen from jewelery shop

Ratlam News: ज्वेलरी शॉप में चोरी, चार लाख के गहने और 25 हजार कैश सहित CCTV कैमरे-DVR भी ले गए चोर

Sat, 10 Feb 2024 06:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 Feb 2024 06:54 PM IST
सार

रतलाम में ज्वेलरी शॉप में चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि चार लाख के गहने, 25 हजार कैश सहित सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी चोर उखाड़ ले गए।

विज्ञापन
Ratlam News Jewelery worth four lakhs and Rs 25 thousand cash stolen from jewelery shop
ज्वेलरी की दुकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम के स्टेशन थाना क्षेत्र स्थित हकिमवाड़ा क्षेत्र में गत रात्रि ज्वेलरी शॉप पर पर अज्ञात बदमाशों ने धावा बोला और शटर का ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपये की ज्वेलरी सहित नकदी चुरा ले गए। बदमाश सबूत मिटाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने दुकान संचालक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, रतलाम के स्टेशन थाना क्षेत्र स्थित हकिमवाड़ा स्थित जीएस ज्वेलर्स शॉप पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का शटर उचकाकर दुकान में घुसे और दुकान में रखी करीब चार लाख रुपये की सोने चांदी की रकम सहित दुकान के गल्ले में रखे 25 हजार रुपये नकद भी चुरा ले गए। बदमाश सबूत मिटाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी निकालकर अपने साथ ले गए। ताकि पुलिस के हाथ कोई सबूत नहीं लग पाए।
विज्ञापन


ऊंकाला रोड निवासी ज्वेलरी शॉप संचालक शैलेंद्र शर्मा को घटना की जानकारी तब मिली, जब शनिवार सुबह दुकान के सामने रहने वाले एहसान भाई ने देखा कि ज्वेलरी शॉप के ताले टूटे हुए हैं। इस पर एहसान भाई ने तुरंत शैलेंद्र शर्मा को इसकी सूचना दी। शैलेंद्र सोनी दुकान पर पहुंचे तो देखा की सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। इस पर दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। बाद में शैलेंद्र सोनी ने थाने पर पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed