{"_id":"637dcf898436b163ef698748","slug":"ratlam-lalit-patidar-who-has-long-hair-on-his-face-people-used-to-worship-hanuman","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कहानी उस लड़के की, जिसके चेहरे पर हैं लंबे-लंबे बाल, हनुमान मानकर पूजा करते थे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कहानी उस लड़के की, जिसके चेहरे पर हैं लंबे-लंबे बाल, हनुमान मानकर पूजा करते थे लोग
Wed, 23 Nov 2022 01:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 23 Nov 2022 01:15 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में रहने वाले 17 साल के ललित पाटीदार के पूरे चेहरे पर बचपन से ही लंबे-लंबे बाल हैं। बचपन में उन्हें बाल हनुमान का रूप मानकर गांव वाले पूजा भी करते थे। परिजनों ने कई डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन ललित का इलाज नहीं हो पाया।
विज्ञापन
ललित पाटीदार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रतलाम जिले के ललित पाटीदार के चेहरे को अगर आप पहली बार देखेंगे तो डर ही जाएंगे। डर की वजह होगी उनके पूरे चेहरे पर लंबे-लंबे बालों का होना। ये बाल उनके चेहरे पर जन्म से ही हैं। परिजनों ने कई चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन कहीं भी इसका इलाज नहीं हो पाया। डॉक्टरों ने इसे एक दुर्लभ और लाइलाज बीमारी बताया।
विज्ञापन
बता दें कि ललित रतलाम नांदलेट गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता बकटलाल पाटीदार एक किसान हैं, ललित चार बहनों के एकलौते भाई हैं। वह गांव के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। बताया जाता है कि बचपन में ललित को बाल हनुमान का रूप मानकर गांव वाले उनकी पूजा भी करते थे।
विज्ञापन
चेहरे पर बाल होने की वजह से ललित को खाना खाने में काफी परेशानी होती है। क्योंकि खाना खाते समय बाल उनके मुंह में आ जाते हैं। डॉक्टरों द्वारा उसकी बीमारी का फिलहाल कोई इलाज नहीं बताया गया है। बड़ोदा के एक डॉक्टर द्वारा 21 साल का होने के बाद प्लास्टिक सर्जरी करने की बात कही गई है। इसलिए अब ललित अपने 21 साल का होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
ललित ने एक मीडिया संस्थान से बताया कि वह एक Youtuber बनना चाहते हैं। इसके लिए वह प्रयास भी कर रहे हैं। उधर, ललित के परिजनों का कहना है कि बचपन से ही ललित के चेहरे पर लंबे-लंबे बाल थे। हमने कई डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन सभी ने कहा कि यह एक लाइलाज बीमारी है। अब तो हमने सब कुछ ऊपर वाले पर छोड़ दिया है। एक डॉक्टर ने प्लास्टिक सर्जरी की बात की है, जब ललित 21 साल का हो जाएगा तो हम ट्रीटमेंट करवाएंगे।
