{"_id":"62c6ae275b0e4e7ae63f9a1d","slug":"ratlam-kahkashan-mosque-shown-to-ambemata-temple-on-google-maps-three-youths-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: गूगल मैप्स पर अंबेमाता मंदिर को दिखा दिया कहकशां मस्जिद, तीन युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: गूगल मैप्स पर अंबेमाता मंदिर को दिखा दिया कहकशां मस्जिद, तीन युवक गिरफ्तार
Thu, 07 Jul 2022 03:27 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 07 Jul 2022 03:27 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में अंबेमाता मंदिर को गूगल मैप्स पर कहकशां मस्जिद दिखाने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रतलाम में अंबे माता मंदिर को गूगल मैप्स पर कर दिया कहकशां मस्जिद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गूगल मैप्स से छेड़छाड़ कर अंबेमाता मंदिर को कहकशां मस्जिद बताने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ माहौल खराब करने का आरोप है। इस शरारत पर हिंदू संगठनों और ग्रामीणों ने आपत्ति ली थी।
विज्ञापन
मामला रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र के ग्राम भदवासा का है। यहां अंबेमाता मंदिर है, जिसे कहकशां मस्जिद लिख दिया था। ग्रामीणों को जब पता चला कि शाहरुख नाम के युवक ने ऐसा किया है तो वे जमा हो गए। कुछ लोगों ने शाहरुख को बुलाकर पूछताछ की। नामली थाना प्रभारी प्रीति कटारे भी टीम के साथ गांव में पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शाहरुख ने गूगल मैप्स पर छेड़छाड़ की है। इसके साथ ही उसका स्क्रीनशॉट लेकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मोबाइल जब्त किए
पुलिस ने इस मामले में 27 वर्षीय शाहरुख, उसके मित्र 29 वर्षीय आमीन व 17 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया है। तीनों के मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं। इस मामले में राजेश पाटीदार ने आरोपित शाहरुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पाटीदार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर गूगल मैप खोला तो पाटीदार समाज के अंबेमाता मंदिर को कहकशां मस्जिद लिखा था। कटारे ने बताया कि शाहरुख के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। उसके दोस्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
