फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: BJP won the post of District Panchayat President by 1 vote, Jais captured the Vice President

Ratlam: जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 1 वोट से जीती भाजपा, उपाध्यक्ष पर जयस का कब्जा

Fri, 29 Jul 2022 06:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 06:02 PM IST
सार

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई थी और दोपहर बाद परिणाम भी आने लगे। यहां अध्यक्ष भाजपा की लालाबाई बनीं, जबकि उपाध्यक्ष जयस के केशुराम निनामा चुने गए।

विज्ञापन
Ratlam: BJP won the post of District Panchayat President by 1 vote, Jais captured the Vice President
अध्यक्ष पद पर 3 वोट निरस्त होने पर आपत्ति दर्ज कराते कांग्रेस विधायक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के रतलाम में जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा रहा जबकि उपाध्यक्ष जयस का बना। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई थी और दोपहर बाद परिणाम भी आने लगे। यहां अध्यक्ष भाजपा की लालाबाई बनीं, जबकि उपाध्यक्ष जयस के केशुराम निनामा चुने गए।
विज्ञापन


जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए होने वाले निर्वाचन को लेकर सुबह से ही यहां पर गहमागहमी का माहौल बना हुआ था। भाजपा और कांग्रेस के इस बार जिला पंचायत में जयस संगठन ने भी निर्वाचन के माध्यम से यहां पर एंट्री ली है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सुबह से जिला पंचायत के आसपास के मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया था और यहां से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के दौरान भाजपा की लालाबाई 1 वोट से जीत गईं। मतदान की इस प्रक्रिया के दौरान कुल 16 वोट डाले गए। इनमें से 3 मत निरस्त हो गए। वहीं भाजपा प्रत्याशी को 7 वोट मिले जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रुकमणी मालवीय को 6 वोट मिले और वे 1 वोट से हार गईं। मतदान की प्रक्रिया पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए लेकिन उनकी एक न चली।

उपाध्यक्ष पद के लिए हुई मतदान प्रक्रिया के दौरान भाजपा प्रत्याशी को पछाड़कर पहली बार जयस संगठन के केशुराम निनामा ने जीत दर्ज की और उपाध्यक्ष चुने गए। केशुराम को 9 वोट मिले जबकि भाजपा के सत्यनारायण पाटीदार को 7 वोट मिले। जिला पंचायत के चुनाव में कांग्रेस के समर्थन में करणी सेना और जयस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। अध्यक्ष पद पर 3 वोट निरस्त होने की बात को लेकर कांग्रेस के आलोट विधायक मनोज चावला और सैलाना विधायक हर्ष विजय गहलोत द्वारा कलेक्टर पर आरोप भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed