फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam 13 kg gold worth Rs 8 crore seized police took action on informers information GST team investigation

Ratlam: आठ करोड़ रुपये का 13 किलो सोना जब्त, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की, जांच में जुटी GST टीम

Sun, 10 Sep 2023 08:53 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 10 Sep 2023 08:53 AM IST
सार

रतलाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुम्बई से रतलाम लाए आठ करोड़ रुपये के 13 किलो सोने को जब्त किया हैं। फिलहाल GST टीम के अधिकारी जांच में जुटे है।

विज्ञापन
Ratlam 13 kg gold worth Rs 8 crore seized police took action on informers information GST team investigation
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुम्बई से लाए गए आठ करोड़ के 13 किलो सोने को जब्त किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की रतलाम पुलिस ने शनिवार सुबह मुंबई से रतलाम लाए गए लगभग 13 किलो सोने को बरामद किया है। प्रशिक्षु आईपीएस मयूर खंडेलवाल ने मुखबीर सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया है। फिलहाल जीएसटी के अधिकारी बिलों की जांच कर पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि यह सोना नंबर एक का है या गलत तरीके से लाया जा रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह प्रशिक्षु आईपीएस मयूर खंडेलवाल को मुखबीर से सूचना मिली कि मुंबई से रतलाम आ रही ट्रेन में एक व्यक्ति भारी मात्रा में सोने का परिवहन कर ला रहा है। जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए एसपी राहुल लोढ़ा के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस मयूर खंडेलवाल ने स्टेशन रोड पुलिस को साथ लेकर मुखबीर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्ति को रोका। एक अन्य व्यक्ति उसे लेकर जा रहा था। तलाशी लेने पर उनके पास से सोने से भरे कई पार्सल मिले। 
विज्ञापन


प्रशिक्षु आईपीएस मयूर खंडेलवाल ने बताया कि दोनों व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने अपने नाम राजस्थान निवासी सुभाष वर्मा और हरियाणा निवासी प्रवीण सैनी बताए हैं। प्रशिक्षु आईपीएस खंडेलवाल के अनुसार दोनों के पास से 100 के लगभग पार्सल मिले हैं जिसमें स्वर्ण आभूषण एवं सोना बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद सोना 13 किलो के लगभग है। जिसकी कीमत आठ करोड रुपये के लगभग बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए पहुंचे जीएसटी अधिकारी
पुलिस के अनुसार कई पार्सल में बिल भी मौजूद है। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जीएसटी अधिकारियों को दी गई। इसके बाद जीएसटी विभाग के अधिकारी स्टेशन रोड थाने पर पहुंचे और बरामद सोने के बिलों की जांच शुरू की। जीएसटी अधिकारी यह पता लग रहे हैं कि पार्सल के साथ जो बिल है वह कहीं फर्जी तो नहीं है। जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से खुलासा हो सकेगा कि जो सोना बरामद किया गया है वह नंबर एक में लाया जा रहा था या गलत तरीके से।


सर्राफा व्यापारी भी पहुंचे थाने
मामले की जानकारी मिलने पर कई सर्राफा व्यापारी भी थाने पहुंचे। कई व्यापारियों का कहना था कि उनके पास बिल मौजूद है। सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष झमक भरगट भी स्टेशन रोड थाने पहुंचे। उन्होंने मीडिया को बताया कि व्यापारी के पास बिल मौजूद है और उनके द्वारा प्रस्तुत कर दिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस और जीएसटी अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed