फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rapist dad in jail, but village split over baby

शर्मनाक, पिता बना बेटी के बच्चे का बाप!

Sun, 27 Apr 2014 08:50 AM IST
Updated Sun, 27 Apr 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
Rapist dad in jail, but village split over baby

मध्यप्रदेश में जबलपुर जिले के बारगी गांव में एक बाप अपनी बेटी के बच्चे का पिता बन गया है।

विज्ञापन


पीड़ित लड़की ने 23 तारीख को जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। पीड़ित लड़की का पिता अपनी बेटी से बलात्कार करने के मामले में जेल की सजा काट रहा है।

मामला यहीं नहीं थमा। इस पूरे मामले अब यह पेच है कि पिता को जेल होने के बाद बड़ा बेटा घर का मुखिया है और वह बच्चे को घर में जगह देने के लिए राजी नहीं है। जानकारी के मुताबिक गांव के कुछ लोग परिवार पर इस बात का दबाव बना रहे हैं कि बच्चे को घर में ना रखा जाए।

बच्चे को अपनाने को राजी नहीं परिवार

Rapist dad in jail, but village split over baby

पीड़ित लड़की देख नहीं सकती है। उसे आंशिक अंधेपन का दोष है। उसका पिता 45 वर्षीय आरोपी मित्तर तरम महीनों से पीड़िता से दुष्कर्म कर रहा था।

पीड़ित लड़की के परिवार की कुछ महिलाओं ने इस मामले की जानकारी होने के बाद खुद जाकर लड़की की पिता के खिलाफ शिकायत लिखवाई थी।

लेकिन जिस वक्त यह पूरा मामला पुलिस तक पहुंचा। पीड़िता 5 महीने गर्भवती थी। और अब उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। जो विवाद का कारण बना हुआ है।

फिलहाल परिवार वाले पीड़िता को अपनाने को राजी हैं लेकिन कुछ गांववालों के दबाव में आकर बच्चे को साथ रखने की बात पर सहमत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed