मध्यप्रदेशः चलती ट्रेन में युवती से होता रहा बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां हौशंगाबाद से जबलपुर के बीच चलती ट्रेन में एक लड़की से बलात्कार किया गया। वारदात को इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में अंजाम दिया गया।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मंगलवार के पीड़ित युवती ने जबलपुर पुलिस अधीक्षक के ऑफिस में शिकायत कर मामले की जानकारी दी।
एसपी जबलपुर डा. आशीष ने बताया कि पीड़ित युवती सार्वजनिक सुनवाई के दौरान उनके पास अपनी शिकायत दर्ज कराने आई थी। जहां उसने खुद को असहज पाया तो उसे महिला थाना भेज दिया गया। जहां महिला थाना इंचार्ज ने उसके बयान दर्ज कर लिए हैं।
युवती को नौकरी दिलाने के बहाने लाया था आरोपी
एसपी ने बताया कि अभी मामले की सही जानकारी उसके दर्ज कराए बयानों के बाद ही मिल सकेगी। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इसमें आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। आरोपियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
सूत्रों के अनुसार पीड़ित युवती रायसैन की रहने वाली है। वह हौशंगाबाद से इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक व्यक्ति के साथ सवार हुई थी जो उसे जबलपुर में नौकरी दिलाने का झांसा लेकर आया था।
इसी दौरान पीड़ित युवती से चलती ट्रेन में बलात्कार किया गया। इसके बाद उसे जबलपुर स्टेशन पर छोड़कर आरोपी फरार हो गया। बाद में पीड़िता सार्वजनिक सुनवाई के दौरान पुलिस के पास पहुंच गई और आपबीती सुनाई।
