फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raped a five year old child in murena

Murena: पांच वर्ष के मासूम के साथ किया कुकर्म, शिकायत करने पहुंचे पिता को आरोपी के परिजनों ने पिटवाया

Sat, 23 Mar 2024 05:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 23 Mar 2024 05:43 PM IST
सार

Murena: जिले में एक 5 वर्ष के मासूम के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मासूम के साथ पड़ोस में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर ने कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मासूम के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Raped a five year old child in murena
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जिले के जोरा तहसील के सट्टा गांव में एक 5 साल के मासूम बालक के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। गांव के ही 17 साल के एक युवक ने बालक को चॉकलेट दिलाने का लालच दिया और उसे अपने साथ गांव के ही एक मंदिर पर ले गया। उस समय वहां कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाकर 17 वर्षीय किशोर ने मासूम के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन


पुलिस से की गई शिकायत
बता दें कि काफी देर तक जब मासूम घर नहीं लौटा तो उसकी बड़ी बहन उसे ढूंढते हुए मंदिर के पास पहुंची, जिसकी आवाज सुनकर आरोपी मौके से बालक को इस हालत में छोड़कर फरार हो गया। जब बहन ने बालक से पूछा तो बालक ने पूरी कहानी बताई। 

विज्ञापन

पीड़ित बालक के पिता ने बताया कि जब उनकी बेटी ने घर जाकर पूरी बात बताई तो वह अपने बेटे के साथ हुई घटना की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे, जहां आरोपी के परिजनों ने उनके साथ न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया बल्कि आरोपी की दादी मां ने लाठियां से उसकी पिटाई कर दी। कई बार उनसे कहने के बाद परिजनों ने एक न सुनी। जिसके बाद थकहार कर पीड़ित परिवार पुलिस के पास पहुंचा, जहां अपनी पीड़ा बताते हुए शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed