इंसान बने हैवान, मंदिर में ले जाकर लूटी किशोरी की आबरू
हवस के भूखे भेड़ियों ने अब भगवान के घर को भी महफूज नहीं रहने दिया है। मध्यप्रदेश के झभुआ में एक ऐसा मामला सामने आया है कि सुनकर लोग आक्रोश से भर उठे हैं। यहां के झभुआ जिले में पांच लोगों ने मिलकर मंदिर के अंदर एक किशोरी से बलात्कार किया।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला मंगलवार रात का है जहां झभुआ जिले के मेहननगर कस्बे के एक मंदिर में बच्ची को पांच लोगों ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में से दो लोगों की पहचान जुबेर और रवि के तौर पर हुई है।
घटना उस समय हुई जब कच्चर तोड़ी गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी अपने रिश्तेदारों के घर से अकेली ही घर लौट रही थी। इसी दौरान रात आठ बजे के करीब पांच युवकों ने उसे रोक लिया।
आरोपियों के पास थी मंदिर की चाभी
मेघननगर पुलिस चौकी इचांर्ज एमएल बभोर ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे अपनी बोलेरो गाडी में डालकर चल दिए। किशोरी के अनुसार इसके बाद आरोपी उसे बिजासन माता के मंदिर में ले गए, जहां रवि ने उसके साथ बलात्कार किया।
उसने पुलिस को बताया कि आरोपियों के पास मंदिर की चाभी थी, जिससे वो मंदिर का दरावाजा खोलकर उसे अंदर ले गए और बलात्कार किया।
चौकी इंचार्ज बभोर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है, पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद ही सच सामने आ पाएगा।
