फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rape of ten year old deaf and mute girl in Ratlam Crime News

MP: मूकबधिर बच्ची को आधी रात को ले गया दरिंदा, फिर किया दुष्कर्म, इशारे में मां को बताई हैवानियत की दास्तां

Fri, 09 Aug 2024 10:27 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 09 Aug 2024 10:27 AM IST
सार

सीएसपी दुर्गेश आर्मों ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पीड़ित बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Rape of ten year old deaf and mute girl in Ratlam Crime News
नाबालिग से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम के जावरा में 10 साल की मूकबधिर बच्ची के साथ हुई दरिंदगी का मामला सामने आया है। जावरा-उज्जैन बायपास के किनारे अपने माता-पिता के साथ सो रही बच्ची को अज्ञात आरोपी ने उठाकर उसके साथ रेप किया। बच्ची का इलाज रतलाम के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है,  औद्योगिक क्षेत्र थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


घटना जावरा के हुसैन टेकरी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। जहां उज्जैन जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे बनी झोपड़ी में 10 साल की मूकबधिर बच्ची अपने परिवार के साथ रहती थी।  बुधवार-गुरुवार की रात माता-पिता की नींद खुली तो बच्ची उन्हें झोपड़ी में नहीं मिली। वे उसे खोजने के लिए झोपड़ी से बाहर निकले तो कुछ दूरी पर उन्हें बेटी दिखाई दी। जिसे वे वापस लेकर आए और फिर सो गए। अगले दिन गुरुवार की सुबह बच्ची को टॉयलेट करने में परेशानी हुई तो उसकी मां ने उससे पूछताछ की। इस दौरान बच्ची ने इशारों में मां को अपने साथ हुई दरिंदगकी की जानकारी दी। 
विज्ञापन


इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर औद्योगिक थाने पहुंचे और अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सर्चिंग की। वहीं, बच्ची का जावरा सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसे  इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी राकेश खाखा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीएसपी दुर्गेश आर्मों ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पीड़ित बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed