{"_id":"c13d63aa196d424ccae5a82c0bb0630d","slug":"rape-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का बहाना, किराए के कमरे में रेप कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का बहाना, किराए के कमरे में रेप कर भागा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 08 Feb 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा कर्नाटक की एक लडकी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
नगर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द सिंह तोमर के मुताबिक कर्नाटक के विरवा पश्चिम विरला कोटा निवासी 23 वर्षीय लडकी को कर्नाटक का ही रहने वाला इब्राहम पेंडारी नामक युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ भिण्ड ले आया था।
विज्ञापन
इस गांव में जमीन उगल रही है आग!
यहां उसने किराए के मकान में लडकी को रखकर उसका दैहिक शोषण किया।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व इब्राहम बिना बताये लडकी को अकेला छोडकर भाग गया। पीडिता ने कल कोतवाली थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर इब्राहम के’ खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
