{"_id":"62297c0046fd1307526cd7e1","slug":"rape-in-a-moving-car-in-mp-friend-was-taking-the-girl-student-in-the-name-of-getting-a-job-was-victimized-by-drinking-intoxicants","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP में चलती कार में रेप: नौकरी दिलाने छात्रा को ले गई थी फ्रेंड, नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्त से कराया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP में चलती कार में रेप: नौकरी दिलाने छात्रा को ले गई थी फ्रेंड, नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्त से कराया दुष्कर्म
Thu, 10 Mar 2022 09:48 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 10 Mar 2022 09:48 AM IST
सार
ग्वालियर में एक छात्रा से चलती कार में दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की सहेली उसे नौकरी दिलाने के नाम पर अपने एक दोस्त से मिलाने ले गई थी। पीड़िता को उसकी सहेली ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और बेसुध होने के बाद अपने दोस्त से रेप कराया।
विज्ञापन
ग्वालियर: चलती कार में छात्रा से रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चलती कार में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार छात्रा को उसकी दोस्त नौकरी दिलाने के नाम पर अपने मित्र से मिलाने ले जा रही थी। इसी दौरान छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और जब वह बेसुध हो गई तो युवक ने कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की शिकायत पर मुरार थाना पुलिस ने आरोपी और उसकी महिला दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानिए पूरा मामला
जिले के मुरार थाना इलाके के सीपी कॉलोनी में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा BA की पढ़ाई कर रही है। पीड़िता ने बताया कि वह किसी काम से न्यायालय में आई थी, जहां पर उसे चंडीगढ़ की रहने वाली मित्र आयत खान मिली थी। छात्रा आयत खान को पिछले एक साल से जानती थी। जब उसने अपनी दोस्त से पार्ट टाइम जॉब की बात कही तो आयत खान ने अपने मित्र बलराम सिंह गुर्जर से पहचान कराई। बलराम सिंह गुर्जर ने छात्रा को नौकरी दिलाने का वादा किया था। आयत खान ने छात्रा को फोन कर मिलने बुलाया था, जहां बलराम गुर्जर पहले से ही मौजूद था। नौकरी की बात करने के लिए तीनों लोग कार में बैठ गए। आरोपी बलराम गुर्जर ने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला था, जिसे पीते ही छात्रा बेसुध हो गई। उसके बेहोश होने के बाद आरोपी बलराम गुर्जर ने हाईवे पर चलती कार में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसकी दोस्त आयत ने छात्रा के न्यूड फोटो खींचे और वीडियो बना लिया। आरोपियों ने छात्रा को जान से मारने और न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कार से उतार दिया। डरी, सहमी पीड़िता ने बुधवार को मुरार थाने में शिकायत दर्ज कराई। मुरार थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया है कि आरोपी और उसकी महिला दोस्त की तलाश की जा रही है।