{"_id":"948b0ed378abc21155fdadef576fdb42","slug":"rape-accused-stripped-paraded-in-jhabua","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी के कपड़े उतारकर घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप के आरोपी के कपड़े उतारकर घुमाया
अमर उजाला
Updated Sat, 26 Oct 2013 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में झाबुआ जिले के भमल गांव में लोगों ने एक दुष्कर्म के आरोपी, 29 वर्षीय युवक के कपड़े उतारकर उसे गांव में घुमाया।
विज्ञापन
भमल गांव के लोगों ने बलात्कार के आरोपी के कपड़े उतार कर पूरे गांव में उसकी परेड निकाली। गांववालों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांध दिया, उसके मुंह पर गोबर पोत दिया और फिर उसके कपड़े उतार दिए।
गांव के लोगों ने आरोपी को ऐसी ही हालत में सजा के तौर पर पूरे गांव में घुमाया।
शहर से बाहर था पति
पुलिस के मुताबिक रेप पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को उसके घर में बंद कर बलात्कार किया। घटना के वक्त पीड़िता का पति किसी काम से भोपाल गया हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी शंभुनाथ को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
गांववालों पर भी केस
आरोपी शंभुनाथ को गांव में कपड़े उतारकर घुमाने के मामले में पुलिस ने गांव के लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
पीड़िता के साथ भी वही सुलूक
कुछ लोगों का कहना है कि गांव वालों ने पीड़िता के साथ भी वही व्यवहार किया जो बलात्कार के आरोपी के साथ किया। हालांकि पीड़िता को गांव में घुमाने की बात को लेकर पुलिस ने साफ इनकार किया है कि उन्हें इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
