{"_id":"fcbc46c5b84f94a39082511a326aba42","slug":"ramdev-said-modi-and-i-bring-back-black-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी पीएम बने तो काला धन वापस लाएंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी पीएम बने तो काला धन वापस लाएंगे'
एजेंसी/दिल्ली
Updated Thu, 17 Oct 2013 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु बाबा रामदेव ने मध्यप्रदेश में एक योग दीक्षा शिविर के दौरान कहा कि अगर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह उनके साथ मिलकर विदेशों में जमा काला धन वापस देश में लायेंगे।
विज्ञापन
रामदेव ने उमरिया योग दीक्षा शिविर में केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार शुरू से देश को लूटती आ रही है और वह देश को बेचने पर तुली है। उन्होंने कहा कि देश में आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
रामदेव ने सीबीआई पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि सीबीआई केन्द्र सरकार का मुखौटा है और केन्द्र में बैठे नेता जो चाहते हैं वही सीबीआई करती है।
इसी बीच पत्रकारों से बातचीत के दौरान रामदेव ने कहा कि आदित्य बिड़ला ग्रुप को कोयला घोटाले में फंसा कर सीबीआई से जांच कराना केन्द्र सरकार की एक चाल है।
विज्ञापन
केन्द्र सरकार किसी को भी घोटालों में फंसा कर सौदेबाजी का खेल खेलती है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे और सत्ता के लिए देश का सौदा करने वाली कांग्रेस का हश्र बुरा होगा।
रामदेव ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री और शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाने की वकालत की।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता के मतदान से ही देश का भला होगा और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। इसलिए लोगों को जरूर मतदान करना चाहिए।
