{"_id":"62eea842c03a1e7bba0bd4b1","slug":"raksha-bandhan-special-train-will-run-between-indore-to-bandra-terminus-railway-facility-on-raksha-bandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan: इंदौर से बान्द्रा टर्मिनस के मध्य स्पेशल ट्रेन चलेगी, रक्षा बंधन पर रेलवे की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan: इंदौर से बान्द्रा टर्मिनस के मध्य स्पेशल ट्रेन चलेगी, रक्षा बंधन पर रेलवे की सुविधा
Sat, 06 Aug 2022 11:13 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:13 PM IST
सार
रक्षा बंधन पर्व पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर जंक्शन से बान्द्रा टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चार फेरे लगाएंगी। यात्री स्पेशल किराए के साथ इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
Special Train
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा बंधन पर्व पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर जंक्शन से बान्द्रा टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चार फेरे लगाएंगी। यात्री स्पेशल किराए के साथ इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
रेलवे की ओर से बताया गया कि गाड़ी संख्या 09191 बान्द्रा टर्मिनस-इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस, 10 अगस्त, 2022 बुधवार को बान्द्रा टर्मिनस से दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (23.35-23.40), नागदा (00.48-00.50 गुरुवार), उज्जैन (02.00-02.05), देवास (02.43-02.45) होते हुए गुरुवार को सुबह 4.40 बजे इंदौर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09192 इंदौर बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस, 11 अगस्त, 2022 गुरुवार को इंदौर से रात 9 बजकर 40 मिनट पर चलकर रतलाम मंडल के देवास (22.22-22.24), उज्जैन (23.15-23.30), नागदा (00.15-00.17 शुक्रवार) एवं रतलाम 00.55-01.00, शुक्रवार) होते हुए 12 अगस्त, 2022 शुक्रवार को दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन एवं देवास स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, बारह स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 09069 बान्द्रा टर्मिनस-इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस, 12 अगस्त, 2022 शुक्रवार को बान्द्रा टर्मिनस से दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (01.10/01.15 शनिवार), नागदा (01.58/02.00), उज्जैन (03.00/03.05) एवं देवास (03.43/03.45) होते हुए 13 अगस्त, 2022 शनिवार को सुबह 4.40 बजे इंदौर पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09070 इंदौर बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस, 13 अगस्त, 2022 शनिवार को इंदौर से रात 9 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन (22.15-22.20), नागदा (23.13-23.15) एवं रतलाम 00.05-00.15, रविवार) होते हुए 14 अगस्त, 2022 रविवार को बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, बारह स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।