{"_id":"6641b09a36f1428b7806cbf2","slug":"mp-news-army-truck-collides-with-passenger-bus-after-tire-burst-in-rajgarh-five-killed-in-road-accident-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राजगढ़ में मिलिट्री वाहन, कार और बस की भिड़ंत, हादसे में तीन की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राजगढ़ में मिलिट्री वाहन, कार और बस की भिड़ंत, हादसे में तीन की मौत, कई घायल
Mon, 13 May 2024 01:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 13 May 2024 01:59 PM IST
सार
राजगढ़ में सेना के ट्रक का टायर फटने के बाद वह यात्री बस से टकरा गया। हादसे में तीन लोगों के मौत होने की पुष्टि की गई है, जबकि कई लोग घायल हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले कुरावर थाना क्षेत्र के पीलूखेड़ी क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा घटित हो गया, जिसमें मिलिट्री वाहन, कार और बस की आपस में भिड़ंत हो गई। इसमें आधिकारिक तौर पर तीन व्यक्ति के मौत की पुष्टि की गई है, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिलिट्री ट्रक में सवार लोगों की जानकारी आधिकारिक तौर पर भी सेना के प्रोटोकाल के कारण स्पष्ट नहीं की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह 10 बजे के लगभग भोपाल से नरसिंहगढ़ की ओर जा रहा आर्मी के जवानों का ट्रक, कुरावर से भोपाल की ओर जा रही कमला बस और एक कार में आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें बस के क्लीनर 45 वर्षीय ओमप्रकाश कोरी सहित तीन लोगों की मौत हो गई व बस के यात्रियों में कई लोग घायल हैं, जिनका भोपाल अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनमें से हरिओम, दीपक और नीरज नामक बस यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नरसिंहगढ़ एसडीओपी उपेंद्र सिंह भाटी ने देर शाम सड़क हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सुबह तक उनके पास केवल एक व्यक्ति की मौत की जानकारी थी। लेकिन उक्त सड़क हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक बस का क्लीनर ओमप्रकाश कोरी, दूसरा नरसिंहगढ़ निवासी हरिओम शिवहरे और तीसरा आर्मी का पायलट विष्णु दत्त जोशी का नाम शामिल है।
विज्ञापन
