फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News RI, Patwari and Babu took bribe in the name of land transfer, did not work even after four months

Rajgarh News: जमीन नामांतरण के नाम पर RI, पटवारी और बाबू ने ली रिश्वत, चार महीने बीतने के बाद भी नहीं किया काम

Sat, 03 Jun 2023 01:27 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 03 Jun 2023 01:27 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि उसने मामले की लिखित शिकायत राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित से की है, जिसके बाद आरआई ने रिश्वत में लिए 14 हज़ार में से केवल आठ हज़ार रुपये ही वापस किए हैं, वहीं RI, बाबू व पटवारी अपने ऊपर लगे रिश्वत के आरोप को खारिज कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rajgarh News RI, Patwari and Babu took bribe in the name of land transfer, did not work even after four months
पीड़ित नारायण वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में शासकीय कार्यालयों में पैसे के लेनदेन और ग्रामीणों को परेशान करने के मामले लगातार आ रहे हैं। पूर्व में भी शासकीय कर्मचारियों पर कई आरोप लगाए जा चुके हैं। ऐसा ही एक ताज़ा मामला राजगढ़ जिले कि खिलचीपुर तहसील का है, जहां कुंडिबे गांव में निवास करने वाले ग्रामीण नारायण वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि लगभग चार माह पूर्व उसकी 24 आरा ज़मीन के नामांतरण के लिए कुंडिबे गांव के पटवारी जितेंद्र मेवाड़े ने उससे 20 हज़ार रुपये रिश्वत की मांग की थी और मकान का पट्टा देने के लिए तहसील के बाबू अशोक जानिवाल ने चार हज़ार और आरआई जगदीश पटेल ने 14 हज़ार रुपये की मांग की थी, जो कि पीड़ित के द्वारा पूरा भी किया गया था, लेकिन उसका आज तक कोई काम नहीं हुआ और वह अपनी रकम वापस लेने के लिए दफ़्तरों के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उसने मामले की लिखित शिकायत राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित से की है, जिसके बाद आरआई ने रिश्वत में लिए 14 हज़ार में से केवल आठ हज़ार रुपये ही वापस किए हैं, जिसका वीडियो भी पीड़ित ने उपलब्ध करवाया है, वहीं तहसील कार्यालय के आरआई, बाबू व पटवारी अपने-अपने ऊपर लगे रिश्वत के आरोप को सिरे से खारिज होते हुए नज़र आ रहे हैं। मामले में एसडीएम अंकिता जैन कहना है कि हाल ही में मामला मेरे संज्ञान में आया है, मैं मामले की जांच करवा रही हूं, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed