फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News: 11 injured in stone pelting in dispute between children in Rajgarh, case registered against 18

Rajgarh News : राजगढ़ में बच्चों के बीच हुए विवाद में हुई पत्थरबाजी में 11 लोग घायल, 18 के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 20 Jul 2023 01:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 01:55 PM IST
सार

राजगढ़ के पुरा मोहल्ले में बुधवार रात को दो पक्षों के बच्चों में हुए विवाद के बाद पत्थरबाजी हो गई। घटना में करीब 11 लोग घायल हुए हैं। वहीं मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Rajgarh News: 11 injured in stone pelting in dispute between children in Rajgarh, case registered against 18
पत्थरबाजी के बाद 11 पर केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ के पुरा मोहल्ले में बुधवार की रात करीब आठ बजे के लगभग दो समुदाय के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए और एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने ले आई। वहीं, स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती करवाकर मामला शांत कराया गया। घटनाक्रम में दोनों पक्षों के लगभग 11 लोगों को चोटें आई हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस अभी तक दोनों पक्षों के कुल 18 लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन



जैसे दो समुदायों के बीच हुए विवाद की खबर नगर में फैली वैसे ही मामला सुर्खियों में आ गया। एक पक्ष के समर्थन की भीड़ थाने व नए बस स्टैंड पर एकात्रित हो गई थी और उसी दौरान गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी गई थी। ऐसे में पुलिस के सामने एक और चुनौती थी कि मुहर्रम पर्व पर आयोजित होने वाले जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से अंजाम तक पहुंचाना। ताकि नगर में दो समुदायों के लोगों के बीच हुआ आपसी विवाद कोई और रंग न ले ले। पुलिस ने विवाद स्थल शहर के पुरा मोहल्ला को छावनी में तब्दील कर दिया और मुहर्रम पर्व पर निकलने वाले जुलूस में भी अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। ताकि किसी भी तरह की अशांति न फैले। जुलूस के शांतिपूर्ण तरीके से समापन के बाद पुलिस ने जुलूस में शामिल लोगों को बाज़ार से अपने-अपने घर भेज दिया और थाने व नए बस स्टैंड पर भीड़ लगाकर एकात्रित हुए लोगों को भी अपने घर की ओर रवाना कर दिया।मामले में देर रात में एक पक्ष की शिकायत पर 10 व एक पक्ष की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, फरियादी मांगीलाल पिता राधेश्याम की शिकायत पर 10 आरोपियों के विरुद्ध धारा 294,323,506,147,149 व 456 IPC के तहत प्रकरण पंजीबद्व किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के फरियादी सद्दाम खाँ पिता सत्तार खाँ की शिकायत पर आठ आरोपियों के विरुद्ध धारा 294,323,506 व 34 IPC के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि,उक्त घाटनक्रम में दोनो पक्षो के कुल 11 लोगो को चौंटे आई है,और कुल 18 लोगो के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है,स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस बल तैनात किया गया है,साथ ही मुहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुए बाहर से पुलिस बल बुलाकर भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed