{"_id":"6492e87eb285ab37dc08742f","slug":"rajgarh-mad-monkey-wreaks-havoc-in-rajgarh-people-raised-gun-for-security-mla-asked-dfo-to-catch-or-kill-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: राजगढ़ में पागल बंदर का कहर, लोगों ने सुरक्षा के लिए उठाई बंदूक, विधायक ने DFO से कहा पकड़ो या मारो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: राजगढ़ में पागल बंदर का कहर, लोगों ने सुरक्षा के लिए उठाई बंदूक, विधायक ने DFO से कहा पकड़ो या मारो
Wed, 21 Jun 2023 05:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 21 Jun 2023 05:39 PM IST
सार
राजगढ़ जिले के लोग इन दिनों एक बंदर के आतंक से काफी परेशान हैं। बंदर आये दिन लोगों को अपना शिकार बना रहा है। रहवासियों में बंदर का खौफ इस कदर है कि वे घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।
विज्ञापन
बंदर को मारने लोगों ने उठाई बंदूक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजगढ़ जिला मुख्यालय में लगभग एक माह से पागल बंदर ने दहशत फैला रखी है। बंदर अब तक 25 से 30 लोगों को काट चुका है। वह अब धीरे-धीरे आदमखोर बनता जा रहा है। बंदर के काटने से लोग परेशान हो चुके हैं। स्थानीय लोग बंदर से बुरी तरह से डरे हुए हैं। लोगों ने अब बंदर से खुद को बचाने के लिए बंदूक उठा ली है। राजगढ़ जिला मुख्यालय में बंदर के आतंक से परेशान स्थानीय रहवासी पागल बंदर को पकड़ने के लिए कई बार जिला प्रशासन, वन विभाग व स्थानीय प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन बंदर किसी की पकड़ में नहीं आया, बल्कि उसके हमले में घायल लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
बच्ची व बुजुर्ग का मांस नोंचा
बताया जा रहा है कि बंदर ने शहर के नागर मोहल्ले में एक बालिका व पारायण चौक में एक बुजुर्ग पर दोबारा हमला किया और उनका मांस नोंचकर खाने लगा। ऐसे में लोगों में जिला प्रशासन के इस उदासीन रवैये के प्रति नाराजगी है और वे अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बच्चों का घर के बाहर खेलना, लोगों का घूमना फिरना भी बंद हो गया है।
विज्ञापन
वहीं, राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर ने लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर डीएफओ से फोन पर बात की और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए उसे पकड़ने या मारने की अनुमति लेकर राजगढ़ नगर में आमजन को जल्द से जल्द भयमुक्त करने की बात कही। साथ ही भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया।
विज्ञापन
बता दें, इसके पूर्व में राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू बंदर को पकड़ने वाले के लिए 21 हजार रुपये के नगद इनाम की घोषणा कर चुके है, लेकिन न तो बंदर पकड़ाया और न ही इंदौर से बंदर पकड़ने के लिए कोई टीम आई। रोज कोई न कोई बंदर का शिकार हो रहा है। वहीं, बंदर को पकड़ने के लिए उज्जैन से रीजनल वाइल्ड लाइफ फॉरेस्ट की टीम राजगढ़ पहुंची है।
