फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh: former MLA the traffic police refused to take the vehicle forward and said - hang him

Rajgarh: पूर्व MLA की अनुशासनहीनता, ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी आगे ले जाने से मना किया तो बोले- फांसी पर लटका देना

Fri, 30 Jun 2023 11:01 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 30 Jun 2023 11:01 AM IST
सार

भाजपा के पूर्व विधायक गौतम टेटवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे ट्रैफिक पुलिस के द्वारा गाड़ी आगे ले जाने से मना करने पर भी उनसे बहस करते हुए नज़र आ रहे हैं, जिसमें वे कह रहे हैं कि मुझे फांसी पर लटका देना

विज्ञापन
Rajgarh: former MLA the traffic police refused to take the vehicle forward and said - hang him
पूर्व विधायक गौतम टेटवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में 25 जून से 29 जून तक आयोजित पांच दिवसीय बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम के लिए पुलिस व प्रशासन ने चाक-चौबन्द  सुरक्षा व्यवस्था की थी, जिसे भाजपा के जनप्रतिनिधि पचा नहीं पाए। राजगढ़ जिले की सारंगपुर विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक गौतम टेटवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे ट्रैफिक पुलिस के द्वारा गाड़ी आगे ले जाने से मना करने पर भी उनसे बहस करते हुए नज़र आ रहे हैं, जिसमें वे कह रहे हैं कि मुझे फांसी पर लटका देना, लेकिन मैं गाड़ी निकाल कर रहूंगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ट्रैफिक पुलिस से पूर्व विधायक वीडियो में यह बात भी बोलते नजर आ रहे हैं कि तुम्हारी मुझसे दुश्मनी है इसलिए तुम मुझे मेरी गाड़ी को आगे जाने नहीं दे रहे हो और भाजपा विधायक खुद ही बेरीकेट्स हटाकर गाड़ी निकालने लगे। वहीं, ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी के द्वारा भाजपा के पूर्व विधायक का वीडियो भी बनाया गया, जो कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आमजन अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हुए नज़र आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed