Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   raja bhaiya drives dhirendra shastri from prayagraj airport to kunda ram katha

बाबा बागेश्वर: राजा भैया बने धीरेंद्र शास्त्री के सारथी, प्रयागराज एयरपोर्ट से खुद गाड़ी चलाकर कुंडा ले गए

Mon, 16 Nov 2026 09:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर/प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर/प्रतापगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 16 Nov 2026 09:55 PM IST
सार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 17 नवंबर से प्रतापगढ़ के कुंडा में तीन दिवसीय रामकथा करेंगे। कुंडा विधायक राजा भैया प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे और खुद गाड़ी चलाकर उन्हें कुंडा ले गए। छतरपुर में यादव महासभा के विरोध के बीच आयोजन को लेकर धार्मिक और राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं।

विज्ञापन
raja bhaiya drives dhirendra shastri from prayagraj airport to kunda ram katha
बागेश्वर को लेने पहुंचे राजा भैया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयानों को लेकर चल रहा विवाद अब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में होने वाली रामकथा के बीच चर्चा का विषय बन गया है। 17 नवंबर से शुरू होने वाली तीन दिवसीय श्रीराम कथा की तैयारियां तेज हैं। इसी बीच कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया। खास बात यह रही कि राजा भैया खुद गाड़ी चलाकर उन्हें कुंडा लेकर रवाना हुए।
विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में मध्य प्रदेश के छतरपुर में यादव महासभा की ओर से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयानों को लेकर विरोध जताया गया था। अब कुंडा में उनकी रामकथा के आयोजन और राजा भैया की अगवानी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
17 नवंबर से शुरू होने वाली रामकथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जानकारी दी गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अब पांच राज्यों के लिए बस परमिट जारी करने का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने परिवहन प्राधिकरण को दी हरी झंडी

कथा को लेकर उत्साहित हैं श्रद्धालु
कथा सुनने आ रहे श्रद्धालु हरिशंकर त्रिपाठी ने कहा कि राजा भैया जिस तरह से आयोजन करा रहे हैं, उससे क्षेत्र के लोगों को बागेश्वर सरकार की रामकथा सुनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इसे अच्छी पहल बताते हुए कहा कि आयोजन में सभी समाजों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, श्रद्धालु अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। उनकी कथा को लेकर क्षेत्र के लोग उत्साहित हैं और घर-घर में तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के दर्शन और कथा श्रवण का अवसर मिलने से श्रद्धालु प्रसन्न हैं।


धीरेंद्र शास्त्री बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं
यादव महासभा के विरोध को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उनकी आधी-अधूरी वीडियो देखकर उन्हें कृष्ण विरोधी घोषित कर दिया गया, जबकि वे कृष्ण विरोधी नहीं हैं। उन्होंने कहा, "राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं है।" उनके मुताबिक, वे प्रेमभाव से दोनों के प्रसंगों और उनकी व्याख्या कर रहे थे।

कुंडा में होने वाली इस रामकथा को लेकर धार्मिक आयोजन के साथ राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। राजा भैया की ओर से स्वयं एयरपोर्ट पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री को कुंडा ले जाना भी इसी चर्चा का हिस्सा बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed