फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raisen: Trader used to rape a gay minor boy by blackmailing him, he murdered along with his lover

रायसेन: व्यापारी ब्लैकमेल कर गे नाबालिग लड़के से करता था दुष्कर्म, उसने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

Sun, 20 Feb 2022 06:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Feb 2022 06:36 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में लापता व्यापारी की हत्या का मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़के ने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की है। नाबालिग लड़के के साथ व्यापारी ने कई बार कुकर्म किया था। इसी का बदला लेने वारदात की गई। दोनों आरोपी गे बताए गए हैं।
 

विज्ञापन
Raisen: Trader used to rape a gay minor boy by blackmailing him, he murdered along with his lover
नीरज कोठारी, जिसके गुम होने की रिपोर्ट की गई थी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में लापता व्यापारी की हत्या का मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़के ने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की है। नाबालिग लड़के के साथ व्यापारी ने कई बार कुकर्म किया था। इसी का बदला लेने वारदात की गई। दोनों आरोपी गे बताए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज का है। 17 फरवरी को औबेदुल्लागंज के देवेंद्र कोठारी ने अपने 45 वर्षीय बेटे नीरज के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नीरज की लाश शुक्रवार सुबह होशंगाबाद रोड स्थित शगुन वाटिका मैरिज गार्डन के पीछे झाड़ियों में मिली। पुलिस की पड़ताल में चौंकाने वाला मामला सामने आया।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने बताया कि 23 साल का आरोपी मनोज कटारे पिपलिया गांव का रहने वाला है। वह और 17 साल का नाबालिग स्टेशन रोड पर नमकीन की दुकान पर काम करते थे। दोनों गे हैं, और रिलेशन में थे। नीरज भी दुकान पर आता-जाता था। नीरज को जब नाबालिग और मनोज के बीच संबंध का पता लगा तो वो भी नाबालिग का शोषण करने लगा। नीरज ने नाबालिग के वीडियो भी बना लिए। वायरल कर देने की धमकी देकर उसके साथ आए दिन कुकर्म करता। परेशान होकर नाबालिग ने मनोज को ये बात बता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 फरवरी की रात नीरज ने नाबालिग को शगुन मैरिज गार्डन के पीछे रेलवे पटरी के पास बुलाया‎। मनोज भी नाबालिग के पीछे-पीछे चला गया। दोनों ने पहले बिजनेसमैन का गला दबाया। इसके बाद उसके हाथ की नस काट दी। गले पर भी चाकू से वार किए। इसके बाद शव वहीं झाड़ियों में फेंका और उसकी स्कूटी व मोबाइल लेकर भाग निकले। पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रैसकर दोनों को भोपाल के नादरा‎ बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed