Bhopal News: भोपाल में तेज बारिश, दहन से पहले ही रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले भीगे
राजधानी भोपाल में बुधवार दोपहर में तेज बारिश हुई। इससे शहर में अलग-अलग दशहरा पर रावण दहन के लिए खड़े किए रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले भीग गए। हालांकि कई जगह आयोजन समितियों ने बारिश की संभावना को देखते हुए बरसाती से ढंका था, लेकिन तेज बारिश में यह नाकाफी साबित हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में मानसून का सिस्टम एक्टिव हो गया है। भोपाल में दोपहर से बारिश शुरू हुई। यहां कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह तक सीधी, रीवा, शहडोल, डिंडौरी, कटनी, सागर, सिवनी, जबलपुर, छतरपुर, पन्ना जिले में भारी बारिश की कहीं कहीं संभावना है। इसके अलावा रीवा, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, ग्वालियर और चंबल के संभागों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ रिमझिम बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के कारण कई जगह रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले भीगने की खबरें है।
विट्ठल मार्केट दशहरा मैदान पर रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले बारिश के चलते भीग गए। टीटी नगर दशहरा मैदान में रावण के पुतले को बरसाती से ढका गया था, लेकिन तेज बारिश में भी पुतले भीग गए। इसी तरह भी अन्य दशहरा मैदान पर पुतले भीगने की खबरें है।
बता दें राजधानी में बैरागढ दशहरा मैदान, गांधीनगर दशहरा मैदान, कोहेफिजा दशहरा मैदान, हाउंसिग बोर्ड दशहरा मैदान, अशोका गार्डन दशहरा मैदान, जंबूरी दशहरा मैदान, अयोध्या नगर दशहरा मैदान, भेल दशहरा मैदान, एम.व्ही.एम. कॉलेज दशहरा मैदान समेत 20 से ज्यादा जगह पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।
