खजुराहो स्टेशन पर रेलमंत्री: अश्विनी नाम है मेरा, रेलमंत्री हूं आपका, ट्रेन में साफ-सफाई है तो मोदी जी को धन्यवाद देना
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने कोच में यात्रियों से साफ-सफाई और ओवरऑल अनुभव के बारे में जानने की कोशिश की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलमंत्री ने खुद ही सोशल मीडिया अकाउंट्स पर यह वीडियो शेयर किया है। इसमें वे स्टेशन पर यात्रियों से बातचीत करते दिख रहे हैं। इसके बाद वे ट्रेन में भी चढ़ गए। स्लीपर कोच और सामान्य कोच में भी उन्होंने यात्रियों से उनके विचार जाने। इस दौरान एक यात्री ने बताया कि सामान्य कोच में भी अब व्यवस्थाएं सुधर गई हैं। यह अच्छा है।
Feedback from passengers at Khajuraho station.
- Ashwini Vaishnaw (@ashwinivaishnaw) 15 Apr 2022
मध्य प्रदेश को मिले 12 हजार करोड़ रुपये
इससे पहले जनप्रतिनिधियों और रेल अधिकारियों के साथ बैठक में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस बजट में मध्य प्रदेश के लिए 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन दिया है। यह बजट आवंटन अब तक का सर्वाधिक है। इस धनराशि से मध्य प्रदेश का समग्र विकास होगा। अब हमारी जिम्मेदारी है कि बजट आवंटन का अच्छे से उपयोग करें और जनआकांक्षाओं को पूरा करने की तैयारी में जुट जाएं। रेलमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों से निरंतर संवाद करें और समस्याओं को जानकर उनका समाधान भी करें। खजुराहो में आयोजित इस बैठक में छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, खजुराहो क्षेत्रों के जनप्रतिनिधिग, विधायक, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी एवं रेलवे अधिकारी मौजूद थे।
सतना-पन्ना-खजुराहो रेल लाइन की समीक्षा की
रेलमंत्री ने बैठक में छतरपुर तथा खजुराहो में लोडिंग-अनलोडिंग सुविधा प्रदान करने के लिए नया गुड्स शेड बनाने पर चर्चा की। छतरपुर स्टेशन को वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना में शामिल करने की चर्चा की। यहां टेराकोटा प्रोडक्ट उत्पाद की स्टॉल जल्द लगाई जाएगी। खजुराहो से दक्षिण एवं उत्तर भारत से बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने नई सेवाओं की योजना पर बात की। सतना-पन्ना-खजुराहो नई रेल लाईन के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। इस क्षेत्र में नई रेल लाइन के सर्वे पर भी रेलमंत्री ने चर्चा की।
