फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Railway Minister Ashwini Vaishnav visits Khajuraho Railway Station to get passengers' feedback

खजुराहो स्टेशन पर रेलमंत्री: अश्विनी नाम है मेरा, रेलमंत्री हूं आपका, ट्रेन में साफ-सफाई है तो मोदी जी को धन्यवाद देना

Sat, 16 Apr 2022 04:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 16 Apr 2022 04:32 PM IST
सार

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने कोच में यात्रियों से साफ-सफाई और ओवरऑल अनुभव के बारे में जानने की कोशिश की। 
 

विज्ञापन
Railway Minister Ashwini Vaishnav visits Khajuraho Railway Station to get passengers' feedback
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो स्टेशन पर यात्रियों से फीडबैक लिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो में जनप्रतिनिधियों और रेल अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वे खुद ही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से फीडबैक लेने पहुंच गए। उन्होंने यात्रियों से कहा- अश्विनी नाम है मेरा। मैं आपका रेलमंत्री हूं। ट्रेन में साफ-सफाई है या नहीं? अगर है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना। 
विज्ञापन


विज्ञापन


रेलमंत्री ने खुद ही सोशल मीडिया अकाउंट्स पर यह वीडियो शेयर किया है। इसमें वे स्टेशन पर यात्रियों से बातचीत करते दिख रहे हैं। इसके बाद वे ट्रेन में भी चढ़ गए। स्लीपर कोच और सामान्य कोच में भी उन्होंने यात्रियों से उनके विचार जाने। इस दौरान एक यात्री ने बताया कि सामान्य कोच में भी अब व्यवस्थाएं सुधर गई हैं। यह अच्छा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Koo App

Feedback from passengers at Khajuraho station.

View attached media content

- Ashwini Vaishnaw (@ashwinivaishnaw) 15 Apr 2022




मध्य प्रदेश को मिले 12 हजार करोड़ रुपये
इससे पहले जनप्रतिनिधियों और रेल अधिकारियों के साथ बैठक में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस बजट में मध्य प्रदेश के लिए 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन  दिया है। यह बजट आवंटन अब तक का सर्वाधिक है। इस धनराशि से मध्य प्रदेश का समग्र विकास होगा। अब हमारी जिम्मेदारी है कि बजट आवंटन का अच्छे से उपयोग करें और जनआकांक्षाओं को पूरा करने की तैयारी में जुट जाएं। रेलमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों से निरंतर संवाद करें और समस्याओं को जानकर उनका समाधान भी करें। खजुराहो में आयोजित इस बैठक में छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, खजुराहो क्षेत्रों के जनप्रतिनिधिग, विधायक, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी एवं रेलवे अधिकारी मौजूद थे। 



सतना-पन्ना-खजुराहो रेल लाइन की समीक्षा की
रेलमंत्री ने बैठक में छतरपुर तथा खजुराहो में लोडिंग-अनलोडिंग सुविधा प्रदान करने के लिए नया गुड्स शेड बनाने पर चर्चा की। छतरपुर स्टेशन को वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना में शामिल करने की चर्चा की। यहां टेराकोटा प्रोडक्ट उत्पाद की स्टॉल जल्द लगाई जाएगी। खजुराहो से दक्षिण एवं उत्तर भारत से बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने नई सेवाओं की योजना पर बात की। सतना-पन्ना-खजुराहो नई रेल लाईन के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। इस क्षेत्र में नई रेल लाइन के सर्वे पर भी रेलमंत्री ने चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed