फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rahul gandhi doing wrong to criticize Modi, RSS and BJP in foreign countries: Shivraj singh chauhan

राहुल का विदेश जाकर पीएम मोदी, संघ और भाजपा की आलोचना करना समझ से परे : शिवराज

Thu, 30 Aug 2018 05:31 PM IST
भाषा, सागर
भाषा, सागर Updated Thu, 30 Aug 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi doing wrong to criticize Modi, RSS and BJP in foreign countries: Shivraj singh chauhan

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राजनैतिक शिष्टाचार समाप्त करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि ‘‘हम देश के भीतर वैचारिक आधार पर लड़ सकते हैं, लेकिन विदेशों में जाकर देश को बदनाम करने की हमारी परंपरा कभी नहीं रही।’’ प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा के तहत यहां आने पर मुख्यमंत्री चौहान ने आज पत्रकार वार्ता में कहा, ‘‘कांग्रेस आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विदेशों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हैं, जो कि समझ से परे है।’’ 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘हम देश के भीतर वैचारिक आधार पर लड़ सकते हैं लेकिन विदेशों में जाकर देश को बदनाम करने की हमारी परंपरा कभी नहीं रही। राहुल गांधी कौन सी परंपरा निभा रहे हैं? कांग्रेस का राजनैतिक शिष्टाचार समाप्त हो चुका है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं एक बार वॉशिंगटन गया था, तब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। वहां के पत्रकारों ने मुझसे पूछा कि आपके प्रधानमंत्री ‘अंडर अचीवर’ (कम उपलब्धि हासिल करने वाला) हैं। मैंने तुरंत उस पर आपत्ति प्रकट की और कहा कि भारत का प्रधानमंत्री ‘अंडर अचीवर’ नहीं हो सकता। 
विज्ञापन


वह किसी पार्टी के प्रधानमंत्री नहीं हैं वह देश के प्रधानमंत्री हैं, वो हमारा गर्व हैं।’’ उन्होंने प्रदेश में चल रही जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार की जा रही आलोचना पर कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी की चिंता हो रही है, इस पार्टी में विचारों के जरिए विरोध करने की संस्कृति ही खत्म होती जा रही है। यहां तक की कांग्रेस पार्टी के अंदर ही नेता एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे है। इस पार्टी का आगे न जाने क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में पहले भी चुनाव होते थे, लेकिन इन चुनावों से पहले ऐसा नहीं हुआ कि अभद्र तरीके से हमले बोले जाएं। लोकतंत्र में राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता और विचारों में मतभेद होता है। मध्य प्रदेश की राजनीति ने संस्कार और संस्कृति को कभी नहीं भूला, लेकिन इन चुनावों में कांग्रेस सत्ता के लिए संस्कारों को भूलकर अनर्गल और अमर्यादित आचरण कर रही है। कभी वो हमें नालायक कहते हैं तो कभी वैश्या का दर्जा देते हैं, तो कभी मदारी कहते हैं। मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस की इस घृणित मानसिकता का उसे जवाब देगी।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed