फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rahul Gandhi: CM Shivraj said - whatever he does, he has to bear the consequences

Rahul Gandhi: सीएम शिवराज ने कहा- जो जैसा करता है, उसे वैसा परिणाम तो भोगना ही पड़ता है

Fri, 24 Mar 2023 05:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 24 Mar 2023 05:09 PM IST
सार

राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने का मामला देशभर में चर्चा में है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राहुल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जैसा किया है, वैसा तो भोगना ही पड़ेगा।

विज्ञापन
Rahul Gandhi: CM Shivraj said - whatever he does, he has to bear the consequences
नीमच में सीएम शिवराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित करने के मामले पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बयान दिया है। सीएम ने कहा है कि जो जैसा करता है, इसे वैसा भोगना भी पड़ता है।
विज्ञापन


बता दें कि सीएम शिवराज शुक्रवार को नीमच में थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि  जो जैसा करता है, उसको वैसा परिणाम भोगना पड़ता है। राहुल गांधी ने जो किया, उसका परिणाम तो भोगना ही था। 
विज्ञापन


राहुल गांधी लोकसभा सदस्यता के अयोग्य घोषित
केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से सांसद राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय के सेक्रेटरी जनरल उत्पल कुमार सिंह ने नोटिफिकेशन निकालकर लोकसभा सदस्यता के अयोग्य घोषित कर दिया है। 23 मार्च से ही उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। नोटिफिकेशन में लिखा है कि लोकसभा सांसद राहुल गांधी को चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट कोर्ट, सूरत से दोषी ठहराए जाने पर केरला के वायनाड संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्यता से डिसक्वालीफाई किया जाता है। उन्हें दोषी ठहराए जाने की तारीख 23 मार्च 2023 से ही भारतीय संविधान के आर्टिकल 102 (1)(e) के प्रावधानों और रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट 1951 के सेक्शन 8 के तहत यह यह एक्शन लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed