फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rahul GAndhi Bharat Jodo Yatra Enters Madhya Pradesh Through Burhanpur

Bharat Jodo Yatra: बुरहानपुर के रास्ते राहुल का मध्यप्रदेश में प्रवेश, बोले- डर से मुक्ति हमारा लक्ष्य

Wed, 23 Nov 2022 02:03 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर/भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 23 Nov 2022 02:03 PM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में पहुंच गई हैं। सुबह करीब सात बजे बुरहानपुर के रास्ते राहुल गांधी मध्यप्रदेश पहुंचे। उनका वहां भव्य स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
Rahul GAndhi Bharat Jodo Yatra Enters Madhya Pradesh Through Burhanpur
बुरहानपुर जिले में यात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बुरहानपुर के रास्ते बुधवार सुबह मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लिया। महाराष्ट्र में जलगांव जामोद से उनका काफिला सुबह छह बजे रवाना हुआ। जलगांव जामोद के जसौंधी गांव से होते हुए यात्रा मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव में पहुंची। यहां राहुल गांधी के स्वागत के खास इंतजाम किए गए थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह समेत तमाम बड़े नेता राहुल के स्वागत के लिए बुरहानपुर में मौजूद रहे। 

विज्ञापन


बंजारा लोकनर्तक रीना नरेंद्र पवार ने राहुल गांधी के स्वागत में अपना खास नृत्य पेश किया। सिर पर गिलास और गिलास पर 51 मटकियां रखकर प्रस्तुति दी। यात्रा सुबह सात बजे बोदरली से  रवाना हुई। सुबह 10 बजे सेंटर जेवियर स्कूल पहुंचने के बाद यात्रा विश्राम करेगी। राहुल और उनके साथ आए यात्री सात किमी पैदल चलेंगे। शाम चार बजे यात्रा दोबारा शुरू होगी। ट्रांसपोर्ट नगर में एक सभा रखी गई है। झिरी में राहुल रात्रि विश्राम करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा- लोगों के मन से डर मिटाना हमारा लक्ष्य
राहुल ने बुरहानपुर में कहा कि इस प्यार भरे स्वागत के लिए आप सबको बहुत-बहुत धन्यवाद। महाराष्ट्र से हमारे साथ आए लोग लौट जाएंगे। महाराष्ट्र में इन्होंने यात्रा बहुत अच्छे से आयोजित की। बहुत अच्छा मैसेज महाराष्ट्र और भारत में गया। यह यात्रा कन्याकुमारी में शुरू की थी। विपक्ष के लोगों ने कहा था कि हिंदुस्तान तीन हजार 600 किमी लंबा है। यह पैदल नहीं तय किया जा सकता। हम मध्यप्रदेश आ गए हैं। 370 किमी यहां चलेंगे। यह तिरंगा श्रीनगर तक जाएगा और हम डरने वाले नहीं हैं।

राहुल ने कहा कि यात्रा के पीछे दो-तीन लक्ष्य है। यह यात्रा उस नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ है, जिसे हिंदुस्तान में फैलाया जा रहा है। भाजपा का तरीका यही है। सबसे पहले, डर फैलाना। युवाओं, किसानों और आम लोगों में डर फैलाना। जब डर फैल जाता है तो उसे हिंसा में बदल देते हैं। हिंसा डर का ही रूप है। जो डरता नहीं है, वह हिंसा भी नहीं कर सकता। जो डरता है, वह ही हिंसा करता है। डर मिटाना हमारा लक्ष्य है। इस हिंदुस्तान में किसी से डरने की जरूरत नहीं है।



युवाओं के सपने पूरे नहीं हो सकते
राहुल ने एक पांच साल के बच्चे रुद्रा को मंच पर बुलाया। उन्होंने कहा कि रुद्रा पांच साल का है। यह डॉक्टर बनना चाहता है। इसने अपना सपना बना लिया है। यह उसके लिए काम करेगा। आज के हिंदुस्तान में रुद्रा का सपना पूरा नहीं हो सकता। मैं ऐसे नहीं बोल रहा। सत्तर दिन से चल रहा हूं। हर प्रदेश में रुद्रा जैसे युवाओं से मिला। कोई इंजीनियर बनना चाहता है, कोई डॉक्टर तो कोई लॉयर। सारे के सारे स्कूल प्राइवेटाइज हो गए। लाखों रुपये जेब से निकालने होंगे। उसके बाद रुद्रा को पता चलेगा कि माता-पिता के खून-पसीने ने उसे शिक्षा दिलाई। वह डॉक्टरी नहीं कर सकेगा और मजदूरी करने लगेगा। बेरोजगारों का हिंदुस्तान हम नहीं चाहते। तीन-चार उद्योगपतियों के हाथ में सारी की सारी इंडस्ट्री है। एयरपोर्ट, टेलीफोन और रेलवे तक उनके हाथ में जा रही है। हमें न्याय चाहिए। गरीबों को न्याय मिलना चाहिए। तीसरी बात महंगाई की है।

हम मन की बात सुनेंगे, 15 मिनट अपनी बात रखेंगे
राहुल ने यात्रा के बारे में बताया कि हमने मध्यप्रदेश में पहला कदम रखा है। आपसे बहुत बातचीत होगी। आपसे गले लगेंगे। किसानों की समस्या समझेंगे। हम रोज सात-आठ घंटे चलते हैं। हम अपने मन की बात नहीं करते। हम किसानों की मन की बात सुनते हैं। युवाओं, बहनों, मजदूरों, व्यापारियों के मन की बात क्या है, दिनभर सुनते हैं। फिर शाम को सात बजे पंद्रह मिनट हम अपनी बात रखते हैं। बहुत मजा आएगा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को थोड़ी थकान आएगी। आप देखना, लाखों लोग इस यात्रा में शामिल होंगे। पूरे मध्यप्रदेश में चलकर दिखाएंगे। 

प्रियंका भी जुड़ेंगी यात्रा से 
मध्य प्रदेश में राहुल की यात्रा में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होगी। प्रियंका गांधी चार दिनों तक राहुल के साथ कदम दाल करती नजर आएगी। प्रियंका गांधी भी राहुल की यात्रा के साथ अगले चार दिन शामिल होगी। इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए बुधवार को यात्रा बुरहानपुर के पास मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वहां चार दिनों के लिए यात्रा में शामिल होंगी।


बुरहानपुर आने वाले नेहरू-गांधी परिवार के चौथे सदस्य
बुरहानपुर आने वाले राहुल गांधी नेहरू-गांधी परिवार के चौथे सदस्य हैं। 41 साल पहले 1980 में इंदिरा गांधी बुरहानपुर आई थीं। तीन दिन यहां रुकी भी थीं। सबसे खास है कि जिस बोदरली गांव से यात्रा एमपी में एंट्री ली है, उसी गांव में इंदिरा गांधी ने रात 2 बजे टॉर्च की रोशनी में चुनावी सभा को संबोधित किया था। साल 1980 में इंदिरा गांधी लोकसभा चुनाव के दौरान बुरहानपुर पहुंची थीं। वे यहां पूर्व सांसद ठाकुर शिव कुमार सिंह के चुनाव प्रचार के लिए आई थीं। इस दौरान तीन दिन तक बुरहानपुर और नेपानगर में प्रचार करती रहीं। उन्हें देखने और सुनने लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर खड़े थे। इस चुनाव में उस समय सांसद के उम्मीदवार ठाकुर शिव कुमार सिंह ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता कुशाभाऊ ठाकरे को हराया था। पूर्व प्रधानमंत्री राहुल गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी बुरहानपुर आ चुके हैं। 

मप्र में 386 किमी यात्रा 
भारत जोड़ो यात्रा 12 दिनों में 386 किमी मध्य प्रदेश में चलेगी। इस दौरान बुरहानपुर, खड़वा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा जिले से यात्रा निकलेगी। 4 दिसंबर को यात्रा आगर मालवा जिले से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कमलनाथ भी रहेगी। मध्य प्रदेश में राहुल की यात्रा में अलग-अलग स्थान पर उपयात्राएं शामिल होगी। 22 उप यात्राओं में अलग-अलग जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल है।

कांग्रेस की संचालन समिति की एक बैठक चार को
पूर्ण अधिवेशन, भारत जोड़ो यात्रा और अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस की संचालन समिति की एक बैठक 4 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित होगी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed