फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   rahul asked question on rape in mp rally

राहुल ने रेप पर पूछा सवाल, हुआ बवाल

Tue, 22 Oct 2013 01:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Oct 2013 01:51 PM IST
विज्ञापन
rahul asked question on rape in mp rally

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश में रैली के दौरान दिए गए भाषण के बाद मुसीबत में पड़ गए हैं। रैली के दौरान महिलाओं से पूछे गए एक सवाल पर भाजपा ने उन पर मानहानि का दावा ठोकने की तैयार कर ली है।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने राहुल गांधी को राजनीति का फेस्टिवल ब्वॉय भी कह डाला।

शहडोल में 17 अक्तूबर को रैली आयोजित हुई थी। बीजेपी का दावा है कि इसमें राहुल गांधी ने आदिवासी महिलाओं से पूछा था कि क्या प्रदेश में भाजपा के पिछले दस सालों के शासनकाल में उनके साथ बलात्कार हुआ है।
विज्ञापन


प्रभात झा ने भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष का महिलाओं से सार्वजनिक तौर पर इस तरह का दुर्भावनापूर्ण सवाल करना आपत्तिजनक है। वह इस बयान को लेकर मंगलवार को भोपाल की अदालत में राहुल के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही राहुल गांधी पर अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के उल्लंघन का आरोप में अदालत में अलग से शिकायत भी पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल के इस बयान से आदिवासियों का जान-बूझकर अपमान और उन्हें भाजपा के खिलाफ भड़काने का प्रयास किया गया है।

'हैलो-हाय करके चले जाते हैं राहुल'
झा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए राहुल को राजनीति का 'फेस्टिवल ब्वॉय' भी कहा। उन्होंने कहा कि राहुल आते हैं और जनता से हैलो-हाय कहकर चले जाते हैं। उनकी रैलियों से कांग्रेस का कोई फायदा होने वाला नहीं है।

जब उनसे राज्य में महिलाओं से बलात्कार के बढ़ते मामलों पर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे ‘सामाजिक घटनाएं’ करार दिया और कहा कि इन मामलों के बढ़ने के लिए किसी भी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।

कांग्रेस का पलटवार
इस पर कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए कहा की राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ दल को आईना दिखाया है और इससे झा बौखलाए हुए हैं। वह सिर्फ सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं।


राहुल गांधी 24 अक्तूबर को एक बार फिर मध्यप्रदेश में चुनावी दौरे पर जाने वाले हैं। वह सागर जिले के राहतगढ़ और राजधानी इंदौर में पार्टी की सत्ता परिवर्तन रैलियों को संबोधित करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed