फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   PWD Minister of State Suresh Dhakad, who went for election campaign, had to face opposition.

MP Election: चुनाव प्रचार में गए मंत्री सुरेश धाकड़ को करना पड़ा विरोध का सामना, जनता ने सुनाई खरी खोटी

Fri, 27 Oct 2023 01:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 27 Oct 2023 01:05 PM IST
सार

Shivpuri: जिले में पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा को चुनाव प्रचार के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा है। पोहरी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान जनता ने मंत्री को खूब खरी खोटी सुनाई। 

विज्ञापन
PWD Minister of State Suresh Dhakad, who went for election campaign, had to face opposition.
जनता के घेरे में मंत्री सुरेश धाकड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोहरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी व पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा जनता के बीच वोट मांगने के लिए जा रहे हैं। लेकिन उन्हें जनता के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि वो क्षेत्र के आकुर्शी और सकतपुर गांव में चुनाव प्रचार के लिए गए थे और ग्रामीण जनता से वोट की अपील कर रहे थे। तभी ग्रामीणों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई दी। इतना ही नहीं ग्रामीण पिछले 5 सालों का हिसाब मांगने लगे।

विज्ञापन


विरोध करना ठीक नहीं: मंत्री सुरेश धाकड़
 

ऐसे में राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा विरोध कर रहे ग्रामीणों से कहते हैं कि अबकी बार और मुझे विधायक बनाओं मैं आपको रोड डलवाऊंगा और आपकी समस्याओं के हल को निकालूंगा। इस प्रकार का विरोध करना ठीक नहीं और वहां से आगे को निकल जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि सुरेश धाकड़ राठखेड़ा को सिंधिया समर्थक कहा जाता है।

विज्ञापन


2020 में भाजपा में हुए थे शामिल

बता दें कि पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा पिछले 5 सालों से पोहरी विधानसभा का नेतृत्व करते आ रहे हैं। वे लगातार दो बार पोहरी विधानसभा से विधायक चुने जा चुके हैं। वर्ष 2018 में कांग्रेस ने सुरेश राठखेड़ा को टिकट दिया था। विधायक निर्वाचित होने के बाद मार्च 2020 में हुए दल बदल के दौरान उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। भाजपा ने उपचुनाव के दौरान उन्हें टिकट दिया और सुरेश राठखेड़ा चुनाव जीत गए थे। अब इस बार फिर से भाजपा ने उन्हें मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed