फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Public Welfare Day: CM Shivraj said - Government is committed to the development and welfare of the state

लोक कल्याण दिवस: सीएम शिवराज बोले- प्रदेश के विकास और जन-कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

Wed, 23 Mar 2022 11:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 23 Mar 2022 11:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे होने पर लोक कल्याण दिवास बनाया गया। इस अवसर पर सीएम ने कहा है कि विकास और जन-कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गरीबों के लिए रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई, दवाई और रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
Public Welfare Day: CM Shivraj said - Government is committed to the development and welfare of the state
सीएम के चौथे कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे होने पर लोक कल्याण दिवस मनाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे होने पर लोक कल्याण दिवास बनाया गया। इस अवसर पर सीएम ने कहा है कि विकास और जन-कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गरीबों के लिए रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई, दवाई और रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को छोला रोड चांदबाड़ी में आयोजित लोक कल्याण दिवस पर कहा कि आज के दिन 23 मार्च को मैंने दो साल पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। दो साल कठिनाई से गुजरे। कोविड की लड़ाई में चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने सराहनीय कार्य किया। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में लगवाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 12 से 18 वर्ष के जो बच्चे वैक्सीन नहीं लगा पाए हैं, वे वैक्सीन जरूर लगवा लें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जन-कल्याण के कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। गरीबों को एक रूपये किलो गेहूं, चावल दिया जा रहा है। गरीबों के राशन में गड़बड़ करने वालों पर एफआईआर होगी और जेल भेजा जाएगा। सभी गरीबों के पक्के मकान एवं आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे हैं। सीएम राईज स्कूल पूरे प्रदेश में खोले जा रहे हैं। इसके लिए 24 करोड़ रूपये प्रति स्कूल के मान से राशि स्वीकृत की गई है। गरीब बच्चों की मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई की फीस राज्य शासन देगा। हिन्दी में भी मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना काल के बिजली बिल राज्य सरकार भरवायेगी। इसके लिए 06 हजार करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। दुराचारियों के लिए फांसी की सजा का कानून बनाया गया है। गरीबों पर अत्याचार करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 21 हजार हेक्टेयर जमीन गुंडों-बदमाशों से मुक्त कराई गई है। गरीबों को पट्टा देने का कार्य हम करेंगे।
 
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया है। मुख्यमंत्री आत्म-निर्भर एवं स्वर्णिम मध्यप्रदेश के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। वे प्रदेश को देश के पिछड़े राज्यों से निकालकर विकास के पथ पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पहले लगातार 15 साल तक एवं अब अपने चौथे कार्यकाल में 02 वर्षों से लगातार विकास कर रहे हैं। कोरोना की बीमारी खत्म करने के लिए सबको मुफ्त में वैक्सीन लगवाई गई। पिछली सरकार ने संबल योजना बंद कर दी थी, उसे मुख्यमंत्री चौहान ने दोबारा शुरू किया। कोरोना के समय के बिजली के बिल माफ किये गये हैं। नर्मदा का जल घर-घर पहुँचाया है। नरेला विधानसभा में भी कई विकास कार्य किये हैं। सारंग ने खेड़ापति हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार की और क्षेत्र के विकास संबंधी मांग पत्र मुख्यमंत्री श्री चौहान के समक्ष रखा।

सांसद वी.डी. शर्मा ने कहा कि आज का दिन मध्यप्रदेश के लिए महत्वपूर्ण दिन है। मुख्यमंत्री चौहान ने हर वर्ग के लोगों का जीवन बदलने का कार्य किया है। गरीबों के कल्याण, हक और अधिकार देने के लिए वे कृत-संकल्पित है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री चौहान आगामी 28 मार्च को प्रधानमंत्री आवास योजना के 5 लाख 5 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराएंगे।
मुख्यमंत्री चौहान ने नरेला विधानसभा में खेड़ापति हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार करने एवं क्षेत्र के विकास की विभिन्न मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान को कोरोना काल के बकाया बिजली बिल माफ करने का प्रावधान करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्जवलित कर किया गया। खेड़ापति हनुमान, शहीद भगतसिंह एवं सुखदेव के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रारंभ में कन्या-पूजन किया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर आलोक शर्मा एवं सुमित पचौरी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed