मध्यप्रदेश: प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, रिंकू शर्मा के लिए मांगा था न्याय
मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को एक बार फिर सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दिल्ली के मंगोलपुरी में 25 साल के रिंकू शर्मा की हत्या को लेकर न्याय की मांग की थी। रिंकू पर एक समुदाय के लोगों ने चाकू से हमला किया था जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
सोशल मीडिया पर हैदर खान नाम के एक शख्स ने एक कैरिकेचर पोस्ट किया है, जिसमें टोपी पहना एक व्यक्ति दूसरे को पीछे से चाकू से गोदते हुए दिख रहा है। उसके हाथ में जो चाकू है उसपर 'रामेश्वर शर्मा' लिखा हुआ है। रिंकू शर्मा की हत्या के बाद प्रोटेम स्पीकर उसके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि श्री राम के भक्तों पर हमला करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
रामेश्वर शर्मा ने फेसबुक पर एक कैरिकेचर पोस्ट किया था जिसमें एक आदमी को चाकू से गोदते हुए दिखाया गया है, चाकू पर 'रिंकू शर्मा' लिखा हुआ था। वहीं हैदर खान के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए रामेश्वर शर्मा ने लिखा, 'चाकू पीठ में नही सीने पर मारना मियां इंसाफ देना-दिलाना और लेना बहुत अच्छे से आता है हमें। अपने पूर्वजो से पूछ लेना...'
चाकू पीठ में नही सीने पर मारना मियाँ इंसाफ़ देना-दिलाना और लेना बहुत अच्छे से आता है हमें
— Rameshwar Sharma (@rameshwar4111) February 13, 2021
अपने पूर्वजो से पूछ लेना...
जय श्रीराम🚩#JusticeForRinkuSharma pic.twitter.com/kRZlaEURId
रामेश्वर शर्मा ने व्यक्ति पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है लेकिन उनके कार्यालय का कहना है कि वे रविवार को पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराएंगे। वहीं दिल्ली पुलिस ने शनिवार को रिंकू शर्मा हत्याकांड का मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया, जो अब मामले की जांच करेगी। अपराध शाखा के अधिकारियों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने उस क्षेत्र का दौरा किया जहां हत्या हुई और सबूत इकट्ठा किए।
