{"_id":"5857bdc44f1c1bf15ae39079","slug":"professor-said-sorry-ambedkar-statue-for-castist-comment-on-dalit-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर की प्रतिमा के सामने फ्रोफेसर ने कान पकड़कर मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर की प्रतिमा के सामने फ्रोफेसर ने कान पकड़कर मांगी माफी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Dec 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बाबा साहेब' बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के सामने फ्रोफेसर ने कान पकड़कर मांगी माफी की जन्म स्थली महू में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक प्रोफेसर को जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने पर छात्रों ने अंबेडकर की प्रतिमा के सामने फ्रोफेसर ने कान पकड़कर मांगी माफी की प्रतिम के सामने कान पकड़कर माफी मंगवाई। ये मामला महू के हरनियाखेडी स्थित एडवांस टेक्निकल कॉलेज की है।
विज्ञापन
दरअसल, शनिवार (17 दिसंबर) को एडवांस टेक्निकल कॉलेज के प्रोफेसर विक्रम सिंह ठाकुर ने छात्रों पर जातिगत टिप्पणी की। जिसके बाद तमाम छात्र एकजुट हो गए और प्रोफेसर ठाकुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच कुछ छात्र प्रोफेसर सिंह को थाने लेकर पहुंच गये। पुलिस ने छात्रों को समझाया और प्रोफेसर विक्रम को एक मौका दिए जाने की बात भी कही। इस पर छात्रों ने विक्रम सिंह को बाबा साहब अंबेडकर से माफी मांगने के लिए कहा, जिसके लिए प्रोफेसर विक्रम सिंह तैयार हो गये। छात्रों ने प्रोफेसर ठाकुर से बाबसाहब आंबेडकर की प्रतिमा के सामने भविष्य में ऐसी हरकत न करने की शपथ भी दिलवाई।
विज्ञापन
इसके बाद छात्रों ने प्रोफेसर विक्रम सिंह को बाबा अंबेडकर के जन्मस्थान पर ले गए। वहां उनकी प्रतिमा के सामने झुककर माफी मांगने को कहा गया। जिसके बाद प्रोफेसर सिंह ने ना सिर्फ प्रतिमा के सामने माफी मांगी, बल्कि अपनी गलती को स्वीकार भी किया।
विज्ञापन
बता दें कि आंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महू स्थित सैनिक छावनी में हुआ था।
