फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Professor madam's ruckus on the road: When the cart collided with the car in Bhopal, the professor threw the fruits in the road

प्रोफेसर मैडम का सड़क पर हंगामा: भोपाल में कार से टकराया ठेला तो बौखलाई प्रोफेसर ने सड़क पर फेंके फल, कलेक्टर बोले- कार्रवाई होगी

Tue, 11 Jan 2022 04:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 04:59 PM IST
सार

भोपाल में एक प्रोफेसर ने फलों का ठेला कार से टच करने पर ठेले में रखे फलों को एक-एक कर सड़क में फेंक दिया। महिला प्रोफेसर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Professor madam's ruckus on the road: When the cart collided with the car in Bhopal, the professor threw the fruits in the road
Bhopal: फलों को सड़क पर फेंकती प्रोफेसर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर में लोगों को एक महिला प्रोफेसर की हंगामेदार क्लास देखने को मिली। दरअसल प्रोफेसर मैडम की कार उनके घर के बाहर पार्क थी, जहां से एक फल विक्रेता अपना ठेला लेकर जा रहा था, इसी दौरान फलों का ठेला महिला प्रोफेसर की कार से टकरा गया। इसे देखकर महिला प्रोफेसर घर के बाहर आई और फल वाले को लताड़ लगाने लगी। खरीखोटी सुनाने के बाद जब उनका दिल नहीं भरा तो उन्होंने ठेले में रखे फलों को एक-एक कर सड़क में फेंकना शुरू कर दिया। फल वाला ठेले के पास खड़े होकर सब कुछ देखता रहा। 
विज्ञापन


महिला प्रोफेसर को ऐसा करता देख रास्ते से जाते राहगीरों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन प्रोफेसर नहीं मानी और राहगारों को ही नसीहत देने लगी। हंगामा करने वाली महिला मध्य प्रदेश की टॉप यूनिवर्सिटी में शुमार सेज यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर हैं। 
विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने महिला एवं फल विक्रेता का पता लगाकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed