{"_id":"63b18ef0c696544b294606e7","slug":"production-stopped-from-the-third-unit-of-sanjay-gandhi-thermal-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: संजय गांधी ताप परियोजना की तीसरी इकाई से उत्पादन बंद, कंडक्टर में फिर आई खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: संजय गांधी ताप परियोजना की तीसरी इकाई से उत्पादन बंद, कंडक्टर में फिर आई खराबी
Sun, 01 Jan 2023 07:18 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Sun, 01 Jan 2023 07:18 PM IST
सार
मध्यप्रदेश का संजय गांधी थर्मल बिजली केंद्र गड़बड़ी को लेकर सुर्खियों में बने रहने का आदी हो चुका है। नए साल की शुरुआत होते ही प्लांट एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश ताप परियोजना की सर्वश्रेष्ठ ताप परियोजना मंगठार में स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में नए साल में यूनिट के बंद होने की खबर सामने आई है। उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली थर्मल प्रोजेक्ट की तीसरी इकाई के कंडक्टर में तकनीकी खराबी के कारण 210 मेगावाट की इकाई को बंद कर सुधार कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश का संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र सुर्खियों में बने रहने का आदी हो चुका है। नए साल की शुरुआत होते ही प्लांट एक बार फिर चर्चा में आ गया है। संजय गांधी थर्मल प्रोजेक्ट की इकाई लगातार खराबी का शिकार हो रही है। इनके बंद होने के बाद प्रदेश में बिजली का संकट गहराने लगता है।
विज्ञापन
कंडक्टर में किया जा रहा है सुधार
विदित रहे कि पिछले दो महीने में इस परियोजना में आधा दर्जन से अधिक बार इकाईयों का बंद रहना परियोजना की कार्य अक्षमता का परिणाम बताया जाता है। परियोजना के चीफ इंजीनियर अधिकारी बी के कैलसिया ने बताया कि यूनिट का कंडक्टर गर्म हो रहा था, जिस कारण से यूनिट को बंद कर सुधार कार्य किया जा रहा है, कंडक्टर सुधार कर जल्द ही यूनिट को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
