{"_id":"5fc59b8ec4db38880393247ea34a74c7","slug":"problem-in-madhya-pradesh-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय को कहा ‘मनहूस’, हुए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्विजय को कहा ‘मनहूस’, हुए निलंबित
अमर उजाला, भोपाल
Updated Sun, 26 Jan 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अरुण यादव ने पार्टी के राज्य सचिव जगदीश यादव को निलंबित कर दिया है। जगदीश ने पार्टी नेता दिग्विजय सिंह को ‘मनहूस’ करार देते हुए कहा था जब तक उन्हें बाहर नहीं किया जाता तब तक पार्टी को नहीं बचाया जा सकता।
विज्ञापन
हालांकि दिग्विजय सिंह ने अरुण यादव को पत्र लिखकर जगदीश यादव का निलंबन वापस लेने की मांग की है। दिग्विजय ने कहा है कि यदि जगदीश ने उनके खिलाफ बोला भी है तो उनको निलंबित करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
जगदीश ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में यह विवादित टिप्पणी की थी। जगदीश ने कहा था कि अगर कांग्रेस को बचाना है तो दिग्विजय सिंह को पार्टी से बाहर करना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि आज के दिन किसी को भी उस व्यक्ति का नाम नहीं लेना चाहिए जो पार्टी के लिए शुभ साबित नहीं हुआ है। अरुण यादव विवादों से दूर रहना चाहते हैं इसलिए उन्होंने जगदीश को निलंबित करने का फैसला किया।
