{"_id":"64e489462eccc5f2b10f0e88","slug":"private-passenger-bus-overturned-after-losing-control-in-mandsaur-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: बेकाबू होकर पलटी निजी यात्री बस; 21 यात्री घायल, मल्हारगढ़ के समीप हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: बेकाबू होकर पलटी निजी यात्री बस; 21 यात्री घायल, मल्हारगढ़ के समीप हुआ हादसा
Tue, 22 Aug 2023 03:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 22 Aug 2023 03:40 PM IST
सार
मल्हारगढ़ के समित सुबह लगभग छह बजे हादसा हुआ। बस असंतुलित होकर पलटी खा गई। हादसें के समय सभी यात्री नींद में थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क किनारे पलटी बस।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ फोरलेन मार्ग पर एक निजी यात्री बस असंतुलित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 21 यात्री घायल हो गए, जिनका उपचार करवाकर उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, चार लोगों को नीमच रेफर कर दिया गया।
जानकारी अनुसार इंदौर से चलकर भीलवाड़ा जा रही सरकार उपकार निजी यात्री बस क्रमांक एनएल 07 बी 9882 मल्हारगढ़ के समित सुबह लगभग छह बजे असंतुलित होकर पलटी खा गई बस में करीब 36 यात्री सवार थे। जिनमें से 21 यात्रियों को चोटें आई, जिन्हे एंबुलेंस की मदद से मल्हारगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां घायलों का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं इस हादसे में चार यात्रियों को फ्रेक्चर हुआ है, जिन्हे एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय सभी यात्री नींद में थे। फिलहाल मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने बस को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।